Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हिरासत में पप्पू यादव, बिहार बंद में बोले BPSC का राम नाम सत्य है, सड़कों पर आगजनी कर रहे समर्थक

हिरासत में पप्पू यादव, बिहार बंद में बोले BPSC का राम नाम सत्य है, सड़कों पर आगजनी कर रहे समर्थक

पूर्णीया से सांसद पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है। उनके समर्थक छात्रों के साथ मिलकर बिहार में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Pappu yadav arrest
inkhbar News
  • Last Updated: January 12, 2025 15:49:15 IST

पटना।  बिहार से इस वक्त बड़ी घटना सामने आ रही है। पूर्णीया से सांसद पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन में बिहार बंद का आह्वान किया है। उनके समर्थक छात्रों के साथ मिलकर बिहार में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच पप्पू यादव को हिरासत में ले लिया गया है। कई जगहों से आगजनी की तस्वीरें सामने आई हैं।

समर्थकों ने आगजनी की

उनके समर्थकों ने छात्रों के साथ मिलकर अशोक राजपथ पर टायर जलाए। पप्पू यादव BPSC अभ्यर्थियों के समर्थन वाली परीक्षा को रद्द कर दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। पप्पू यादव समेत कई छात्रों और उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया है। ‘बिहार बंद’ को लेकर पप्पू ने कहा कि सरकार राम राम सत्य कहना चाहती है। जो छात्र विरोधी हैं, उनके लिए राम राम सत्य है। बिहार की जनता सड़कों पर है। छात्र सड़कों पर हैं। हर कोई बिहार बंद का समर्थन कर रहा है। वहीं, प्रशांत किशोर पर बड़ा हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा कि ‘चोर शोर मचा रहा है।’ प्रशांत किशोर बीजेपी के सबसे बड़े दलाल हैं।

मीसा भारती ने बिहार बंद पर क्या कहा?

दूसरी ओर, पप्पू यादव के ‘बिहार बंद’ के आह्वान पर आरजेडी सांसद मीसा भारती ने कहा कि आज रविवार है, इसलिए सभी स्कूल-कॉलेज बंद हैं। यह लोकतांत्रिक देश है। सबके अपने अधिकार हैं। इसलिए वे ऐसा कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़ेंः- दिल्ली में युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8500 रुपये, चुनाव से कांग्रेस की तीसरी बड़ी गारंटी

Tags