Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हिंदू लड़की को बार-बार गर्भवती करके मिली ख़ुशी! आसिफ ने लगातार संबंध बनाकर किया प्रेग्नेंट, शादी के नाम पर मारी लात

हिंदू लड़की को बार-बार गर्भवती करके मिली ख़ुशी! आसिफ ने लगातार संबंध बनाकर किया प्रेग्नेंट, शादी के नाम पर मारी लात

एक हिंदू लड़की की मुलाकात 4 साल पहले इमलाख गांव के रहने वाले आसिफ से हुई थी। आसिफ ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी की इच्छा जताई। शुरुआत में लड़की ने मना कर दिया कि हम दोनों का धर्म अलग-अलग है। इसके बाद भी आसिफ उसके पीछे पड़ा रहा। बाद में लड़की उसके झांसे में आ गई।

Love Jihad
inkhbar News
  • Last Updated: January 13, 2025 13:13:00 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला सामने आया है। एक व्यक्ति पर हिंदू लड़की के साथ रेप, कई बार गर्भपात कराने और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का मामला दर्ज कराया गया है। इस मामले में पीड़ित लड़की ने आसिफ और उसके परिवार के 8 लोगों के खिलाफ धर्मांतरण रोधी धाराओं समेत कई अन्य गंभीर धाराओं में केस कराया है।

जानिए पूरा मामला

घटना कटघर इलाके का है। यहां की रहने वाली एक हिंदू लड़की की मुलाकात 4 साल पहले इमलाख गांव के रहने वाले आसिफ से हुई थी। आसिफ ने उससे प्रेम का इजहार किया और शादी की इच्छा जताई। शुरुआत में लड़की ने मना कर दिया कि हम दोनों का धर्म अलग-अलग है। इसके बाद भी आसिफ उसके पीछे पड़ा रहा। बाद में लड़की उसके झांसे में आ गई। युवती का भरोसा जीतने के लिए वह उसे हरिद्वार लेकर गया और धर्म परिवर्तन करके हिंदू बनने का नाटक किया।

मकसद सिर्फ संबंध बनाना

बाद में शादी की बात कहकर लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती जब भी उससे शादी की बात करती थी तो वह टाल देता था कि कुछ समय बाद करेगा। इस दौरान उसने लड़की से संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया। वह उसका गर्भपात करा देता था। बीते 20 दिसंबर को लड़की को पता चला कि वह फिर से गर्भवती है तो उसने शादी का दबाव बनाया और गर्भपात कराने से मना कर दिया।

तुमसे झूठ बोलता था

इसके बाद लड़के ने उसके साथ मारपीट की और बच्चा अपनाने से इंकार कर दिया। उसने लड़की को कहा कि उसे फंसाने के लिए वह उससे झूठ बोलता था। उसकी इच्छा हिंदू लड़की से सिर्फ संबंध बनाने की थी। मामले में लड़की ने आसिफ के परिवार पर भी आरोप लगाया है कि उन्होंने इस्लाम कबूलने का दबाव बनाया। पुलिस ने आसिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

मुस्लिम देश की महिला ने किया शाही स्नान, तिलक-चंदन लगाकर भारत के लिए बोल दी ऐसी बात सबसे ताक़तवर इस्लामिक देश सन्न

महाकुंभ में साबरमती कांड दोहराएंगे मुसलमान! प्रयागराज जा रही ताप्ती एक्सप्रेस पर जमकर पथराव, मचा हड़कंप