नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। 5 फरवरी को दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालेगी, इससे पहले सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार के दावें सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं कि सट्टा बाजार में किस दल की जीत का दावा किया जा रहा है…
राजस्थान के मशहूर फलोदी सट्टा बाजार के आंकलन के मुताबिक दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान होने वाला है। सट्टा बाजार का दावा है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को 37 से 39 सीटें मिल सकती हैं। मालूम हो कि पिछले चुनाव में आप को 70 में से 62 सीटें मिली थीं।
फलोदी सट्टा बाजार की मानें तो दिल्ली चुनाव में बीजेपी को 25 विधानसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी 3 सीटों पर विजय हासिल कर सकती है। बता दें कि दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 36 है।
गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।
INDIA के बाद अब NDA में फूट! दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ हुई ये सहयोगी पार्टी