Inkhabar
  • होम
  • Breaking News Ticker
  • प्रचार करने पहुंचे थे केजरीवाल, लोगों ने मारना शुरू कर दिया पत्थर

प्रचार करने पहुंचे थे केजरीवाल, लोगों ने मारना शुरू कर दिया पत्थर

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला किया गया है। वो प्रचार करने पहुंचे थे तभी लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके।

kejrival
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2025 16:43:30 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव से पहले हमला किया गया है। वो प्रचार करने पहुंचे थे तभी लोगों ने उनकी कार पर पत्थर फेंके। केजरीवाल को काले झंडे भी दिखाए गए।

आप ने लगाए ये आरोप

आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस हमले का वीडियो डाला है। आप ने आरोप लगाया है कि हार के डर से बौखलाई BJP ने अपने गुंडों से अरविंद केजरीवाल पर हमला कराया है। कहा गया है कि BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के गुंडों ने चुनाव प्रचार करते वक्त अरविंद केजरीवाल पर ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की ताकि वो प्रचार ना कर सकें।