Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • शादी के बंधन में बंधे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, इस लड़की संग लिये 7 फेरे

शादी के बंधन में बंधे ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा, इस लड़की संग लिये 7 फेरे

भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने फैंस को एक चौंकाने खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया है और अब वह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी पत्नी हिमानी के साथ मंडप में बैठे नजर आए।

Neeraj Chopda
inkhbar News
  • Last Updated: January 19, 2025 22:48:22 IST

नई दिल्ली: भारत के ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने नए साल में अपने फैंस को एक चौंकाने खुशखबरी दी है। उन्होंने अपनी शादी का ऐलान किया है और अब वह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत कर चुके हैं। नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तीन तस्वीरें साझा की, जिसमें वह अपनी पत्नी हिमानी के साथ मंडप में बैठे नजर आए। इन तस्वीरों में कुछ परिवार के सदस्य भी दिखाई दे रहे हैं। नीरज ने पोस्ट में लिखा, “हमने जीवन के इस नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। उनके आशीर्वाद से हम इस पवित्र पल तक पहुंचे।

शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे गए थे

हालांकि, नीरज की पत्नी हिमानी के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है और नीरज ने भी इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि क्या उनका रिश्ता पुराना है या उन्होंने पारिवारिक पसंद से शादी की है। नीरज चोपड़ा की शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उनकी शादी को लेकर कई बार सवाल पूछे गए थे, लेकिन उन्होंने कभी इस बारे में खुलासा नहीं किया। पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने के बाद भी शादी के बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन अब परिवार के साथ बिना किसी हलचल के शादी की जानकारी दी है।

जैवलिन थ्रो में भारत को नई पहचान दिलाई

नीरज चोपड़ा, जो हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव से आते हैं, उन्होंने जैवलिन थ्रो में भारत को नई पहचान दिलाई है। 2016 में अंडर-20 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कदम रखा। इसके बाद 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीते। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 के टोक्यो ओलंपिक में आई, जब उन्होंने 87.58 मीटर का थ्रो करके गोल्ड मेडल जीता और एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इसके बाद पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों को नई ऊंचाई दी। नीरज चोपड़ा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप और डाइमंड लीग जीतने वाले भी पहले भारतीय बने।