Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • मेरे हाथ में होता तो फांसी पर लटका देती, कोलकाता रेप केस के फैसले पर भड़की CM ममता

मेरे हाथ में होता तो फांसी पर लटका देती, कोलकाता रेप केस के फैसले पर भड़की CM ममता

8-9 अगस्त की रात आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर संजय रॉय गिरफ्तार किया गया। इस घटना को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया गया था।

Mamata Banerjee
inkhbar News
  • Last Updated: January 20, 2025 17:08:49 IST

नई दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए रेप-मर्डर मामले में आज सजा का ऐलान कर दिया गया है। सियालदह कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है। हालांकि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी इस फैसले से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सबने फांसी की सजा की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने उम्रकैद सुनाई। मैं इससे संतुष्ट नहीं हूं।

जबरन फंसा रहे

अदालत ने सजा के ऐलान से पहले संजय को बोलने का मौका दिया। आरोपी ने कहा कि उसने कोई जुर्म नहीं किया है। न किसी का रेप किया है और न मर्डर। उसे जबरन फंसाया जा रहा है। आपको बता दें कि 18 जनवरी को संजय रॉय दोषी करार दिया गया था। सेशन जज अनिर्बान दास ने इस घटना के 162 दिन बाद फैसला सुनाया। फैसले के बाद संजय रॉय ने कहा कि मैंने यह काम नहीं किया है। इसमें एक आईपीएस भी शामिल है। मैं रुद्राक्ष पहनता हूं अगर ऐसा अपराध किया होता तो यह टूट जाती।

क्या हुआ था कोलकाता में

मालूम हो कि 8-9 अगस्त की रात आरजी कर हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर का रेप-मर्डर हुआ था। सेमिनार हॉल में ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। CCTV फुटेज के आधार पर संजय रॉय गिरफ्तार किया गया। इस घटना को लेकर देश भर में प्रदर्शन किया गया था। दिल्ली एम्स समेत कई बड़े अस्पतालों में काम ठप रहा। पीड़ित परिवार ने सीबीआई जांच की मांग की लेकिन ममता बनर्जी इसके लिए तैयार नहीं हुई। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने जांच शुरू की। 13 अगस्त को घटना की जांच शुरू की गई थी, आज सजा का ऐलान करते हुए उम्र कैद की सजा दी गई है।

 

‘मैं विष्णू हूं, सबको सुदर्शन चक्र से काट दूंगा’, फेमस होने के बाद IIT बाबा का माथा घूमा, खुद को बताया हरि, VIDEO वायरल

दुल्हन की शकल देखकर दूल्हे ने किया शादी से इनकार, फिर परिवार ने युवक का किया ऐसा हाल…