Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • शपथ लेते ही ट्रंप ने किये 10 ऐलान: पनामा नहर लेंगे कब्जे में,अवैध एंट्री बंद, दुनिया में मचा हड़कंप!

शपथ लेते ही ट्रंप ने किये 10 ऐलान: पनामा नहर लेंगे कब्जे में,अवैध एंट्री बंद, दुनिया में मचा हड़कंप!

अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले संबोधन में 10 ऐलान ऐसे किये हैं, जिससे दुनिया भर में हड़कंप मच गया है। जानिए डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका फर्स्ट बनाने के लिए क्या करने वाले हैं.

Donald Trump 10 promise
inkhbar News
  • Last Updated: January 21, 2025 08:51:30 IST

नई दिल्ली। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने नया इतिहास रचा। उन्होंने शपथ लेते ही 10 बड़े ऐलान किए, जिससे न सिर्फ अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया में हलचल मच गई। ट्रंप ने अपने भाषण में अमेरिका फर्स्ट रखने का वादा दोहराया और कई कठोर नीतियों की घोषणा की।

1. पनामा नहर वापस लेने का ऐलान

ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले संबोधन में कहा कि अमेरिका फिर से एक महान अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा और अपने क्षेत्रों के विस्तार पर ध्यान केंद्रित करेगा। उन्होंने कहा कि हम पनामा नहर को वापस लेंगे, जिसे मूर्खतापूर्वक दे दिया गया था और अब चीन इसे चला रहा है।

2.अवैध प्रवासियों पर सख्ती

डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध घुसपैठ के खिलाफ बेहद सख्त रुख अपनाया है। ट्रंप ने कहा कि अवैध तरीके से घुसने वालों को तुरंत रोका जाएगा। हम लाखों घुसपैठियों को वापस उन्हीं जगहों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू करेंगे, जहां से वे आए थे।

 3. मेक्सिको सीमा पर इमरजेंसी

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने शपथ ग्रहण भाषण में मेक्सिको सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका में कोई घुसपैठ नहीं होगी और मेक्सिको सीमा पर बड़ी संख्या में अमेरिकी सैनिक तैनात किए जाएंगे।

 4. ड्रग डीलर्स को आतंकवादी घोषित करेंगे

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण के दौरान ड्रग डीलर्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाने का भी ऐलान किया है। ट्रंप ने घोषणा की है कि वे ड्रग डीलर्स को विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित करेंगे।

5. पेरिस जलवायु समझौते से हटने की घोषणा

राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल के तहत ट्रंप अमेरिका में कार्बन उत्सर्जन के फैसले को बदलने और जीवाश्म ईंधन को बढ़ावा देने पर काम करेंगे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका पेरिस जलवायु समझौते से हट जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मेरा अगला कदम तेल पर प्रतिबंध हटाकर राष्ट्रीय ऊर्जा आपातकाल को खत्म करना होगा। हम ड्रिल बेबी ड्रिल करेंगे। ट्रंप का इस समझौते से हटना कई देशों के लिए परेशानी भरा होगा।

6. दूसरे देशों पर टैरिफ लगाने का वादा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में दूसरे देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, “मैं अमेरिकी श्रमिकों और परिवारों की सुरक्षा के लिए तुरंत अपनी व्यापार प्रणाली में सुधार करना शुरू करूंगा।”दूसरे देशों को समृद्ध बनाने के लिए अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने की बजाय, हम अपने नागरिकों को समृद्ध बनाने के लिए दूसरे देशों पर टैक्स लगाएंगे।”

7. मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलेगा

शपथ ग्रहण के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि हम अगले कुछ दिनों में मेक्सिको की खाड़ी का नाम बदलकर अमेरिका की खाड़ी कर देंगे।

8. मीडिया पर नो सेंसरशिप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभिव्यक्ति पर सालों से अवैध और असंवैधानिक प्रतिबंधों के बाद, मैं सभी तरह की ‘सेंसरशिप’ को रोकने और अमेरिका में अभिव्यक्ति की आजादी को वापस लाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करूंगा।

9. मंगल ग्रह पर कब्ज़ा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकियों से वादा किया कि दुनिया एक बार फिर अमेरिका को एक उभरते हुए राष्ट्र के रूप में देखेगी, जो अपने क्षेत्र का विस्तार करेगा और हम मंगल ग्रह पर अपना झंडा फहराएंगे और सितारों पर सैर करेंगे।

10. अब अमेरिका में सिर्फ दो जेंडर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण भाषण में कहा कि उनकी सरकार सिर्फ़ दो लिंगों को मान्यता देगी, पुरुष और महिला। कुछ जगहों पर तीसरे लिंग का विकल्प खत्म कर दिया जाएगा। आज से सरकार की आधिकारिक नीति में सिर्फ़ दो लिंग होंगे, पुरुष और महिला।

ये भी पढे़ंः- एकनाथ शिंदे को हटाया जा सकता है, महाराष्ट्र में हो गया खेला, कांग्रेस ने किया दावा

ईरान में पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने पर मशहूर पॉप सिंगर को मिली सज़ा-ए-मौत

Tags