Inkhabar
  • होम
  • बिहार
  • 8 साल बाद दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखी बिहार की झांकी, भगवान बुद्ध की प्रतिमा ने खींचा ध्यान

8 साल बाद दिल्ली के कर्तव्य पथ पर दिखी बिहार की झांकी, भगवान बुद्ध की प्रतिमा ने खींचा ध्यान

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान प्रदर्शित बिहार की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया .

Statue of lord buddha
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 18:33:36 IST

पटना : गणतंत्र दिवस समारोह में 8 साल बाद दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी देखने को मिली। इस झांकी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा नजर आई। इसके अलावा झांकी में बोधि वृक्ष के जरिए संदेश दिया गया कि इस धरती से ज्ञान का प्रकाश पूरी दुनिया में फैला है। झांकी में प्राचीन नालंदा की विरासत और उसे संरक्षित करने के प्रयासों को भी दिखाया गया।

आकर्षण का केंद्र बनी बिहार की झांकी

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड के दौरान प्रदर्शित बिहार की झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। झांकी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को ध्यानमग्न धर्मचक्र मुद्रा में दिखाया गया, जो शांति और सद्भाव का प्रतीक है। बिहार की झांकी राज्य की ज्ञान और शांति की समृद्ध परंपराओं का जश्न मनाती नजर आई।

झांकी पर डिप्टी सीएम की प्रतिक्रिया

बिहार की झांकी को लेकर राज्य के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है कि 76वें गणतंत्र दिवस परेड में कर्तव्य पथ पर बिहार के गौरव को प्रदर्शित करती आकर्षक झांकी। समृद्ध ज्ञान और शांति का संदेश देने वाली भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ प्राचीन बोधि वृक्ष और नालंदा विश्वविद्यालय को भी दिखाया गया।

 

पटना के गांधी मैदान में 15 झांकियां निकाली गईं

इसके अलावा बिहार में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी पटना में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने तिरंगा फहराया। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान 15 विभागों की झांकियां निकाली गईं। इस दौरान उद्योग विभाग की झांकी प्रथम रही, जबकि पशु एवं मत्स्य विभाग और जीविका की झांकी दूसरे और खेल विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम में झंडोत्तोलन से पहले आईपीएस भानु प्रताप सिंह ने राज्यपाल को परेड की सलामी दी। इस दौरान 20 कंपनियों की परेड निकाली गई।

 

यह भी पढ़ें :-

गुजरात के कच्छ से पकड़ा गया घुसपैठिया, BSF के हाथ लगी बड़ी सफलता

किशोर कुणाल को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर उठा सवाल, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही बड़ी बात

संगम में डुबकी लगाकर पावन हुए अखिलेश, कहा- CM का बुलडोजर किसके पास रहेगा ?

Republic Day 2025 : गजब है PM मोदी का साफा कलेक्शन, इस बार लाल-पीली पगड़ी ने खींचा सबका अटेंशन

कर्तव्य पथ पर भीष्म टैंक ने भरी हुंकार, गरजे ब्रह्मोस-रफाल

 

Tags