Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • ”क्या करू हाय…. कुछ-कुछ होता है”, जब इंडोनेशिया प्रतिनिधिमंडल झूमा शाहरुख खान के गानों पर, VIDEO

”क्या करू हाय…. कुछ-कुछ होता है”, जब इंडोनेशिया प्रतिनिधिमंडल झूमा शाहरुख खान के गानों पर, VIDEO

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था। इस दौरान इंडोनेशिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गाना ''कुछ कुछ होता है'' गाया। उनके गाने ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस पल का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। देखें वीडियो....

Kuch-Kuch Hota Hai
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 21:44:59 IST

नई दिल्ली : भारत में आज 76वां गणतंत्र दिवस मनाया। इस खास मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो को मुख्य अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की। राष्ट्रपति सुबियांतो गुरुवार की रात को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर विदेश राज्य मंत्री पावित्रा मार्गेरिटा ने उनका स्वागत किया था। उनके साथ इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की एक फिल्म का गाना गाया।

गाया बॉलीवुड गाना

शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन किया था। इस दौरान इंडोनेशिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गाना ”कुछ कुछ होता है” गाया। उनके गाने ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया। इस पल का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

ज्ञापन का आदान-प्रदान किया

बता दें कि इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रबोवो सुबियांतो ने मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद दिल्ली के हैदराबाद भवन में पीएम मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच सहमति ज्ञापन का आदान-प्रदान हुआ। विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) जयदीप मजूमदार ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि राष्ट्रपति सुबियांतो ने भारतीय कंपनियों से बंदरगाहों, हवाई अड्डों और रेलवे समेत बुनियादी ढांचे के लगभग सभी क्षेत्रों में निवेश करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया चाहता है कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र से जुड़ी भारतीय कंपनियां वहां अस्पताल खोलें। राष्ट्रपति सुबियांतो अपने डॉक्टरों को भी भारत में प्रशिक्षित करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें :-

ममता कुलकर्णी रखती है D कंपनी से संबंध, हिमांकी सखी ने किन्नर अखाड़ा से किया बड़ा सवाल

अखिलेश यादव ने बदला शकुनि सलाहकार, रखा कृष्ण !

उत्तराखंड में खानपुर विधायक उमेश कुमार कार्यालय पर दिनदहाड़े फायरिंग, BJP के पूर्व MLA ने दागी गोली

संगम नगरी जाने के लिए सासाराम रेलवे स्टेशन पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, रेलवे प्रशासन के दावे फैल