Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • केजरीवाल को हराने के लिए राहुल ने चल दिया ब्रह्मास्त्र, दिल्ली में दिलचस्प हुई लड़ाई

केजरीवाल को हराने के लिए राहुल ने चल दिया ब्रह्मास्त्र, दिल्ली में दिलचस्प हुई लड़ाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाषण का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, केजरीवाल जी यह साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि वह दिल्ली में

Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 29, 2025 20:20:03 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग को अब 10 से भी कम दिन का वक्त बचा है। सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सियासी ब्रह्मास्त्र चल दिया है।

राहुल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने भाषण का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा है, केजरीवाल जी यह साफ-साफ क्यों नहीं कहते कि वह दिल्ली में जाति जनगणना करवाएंगे और आरक्षण को 50% से ज़्यादा बढ़ाएंगे? मैं गारंटी देता हूं कि केजरीवाल जी ऐसा नहीं कहेंगे, क्योंकि वो भी मोदी जी की तरह। वो आरक्षण के ख़िलाफ़ हैं। गरीबों के ख़िलाफ़ हैं। दलितों के ख़िलाफ़ हैं। अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हैं।

कल भी निशाना साधा था

इससे पहले मंगलवार को राहुल गांधी ने वेस्ट विनोद नगर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर खूब निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के मन में जो भी आता है वो बोल देते हैं। आपको याद होगा कि उन्होंने पोल पर चढ़कर कहा था कि वो अलग तरह की राजनीति करेंगे। लेकिन आप उनका (केजरीवाल का) घर देखिए, वो घर नहीं शीश महल है। साफ राजनीति करने की बात करके सियासत में आए इंसान ने दिल्ली को सबसे बड़ा घोटाला दिया है।

दिल्ली दंगे हुए तो गायब थे

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब दिल्ली में दंगे हुए थे तब केजरीवाल गायब हो गए थे। जब दिल्ली के गरीब लोगों को केजरीवाल की जरूरत थी तब भी वो गायब थे। पहले वो छोटी सी कार में घूमा करते थे, कहते थे कि वो नई तरह की राजनीति करेंगे। लेकिन उन्होंने दिल्ली को सबसे बड़ा शराब घोटाला दिया।

5 फरवरी को होगी वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली जीतेगी बीजेपी! अपने इस नेता को चुनावी दंगल में उतारा… घबराए केजरीवाल