Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अल्लाह को गाली देने वाले का मरना तय! मस्जिद में कुरान जलाने वाले को मुस्लिमों ने उतारा मौत के घाट, हाल देखकर डरे हिंदू

अल्लाह को गाली देने वाले का मरना तय! मस्जिद में कुरान जलाने वाले को मुस्लिमों ने उतारा मौत के घाट, हाल देखकर डरे हिंदू

मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका को मौत के घाट उतार दिया गया है। बुधवार शाम को कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

Salwan Momika
inkhbar News
  • Last Updated: January 30, 2025 19:14:12 IST

नई दिल्ली। स्वीडन में मस्जिद के सामने कुरान जलाने वाले सलवान मोमिका को मौत के घाट उतार दिया गया है। बुधवार शाम को कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर दी। 38 वर्षीय सलवान को स्टॉकहोम के सोडरटेलजे में एक अपार्टमेंट में घुसकर गोली मारी गई। जिस वक़्त उसे मारा गया उस समय सलवान टिकटॉक पर लाइव था।

क्या था मामला

सलवान एक नास्तिक व्यक्ति था। साल 2023 में ईद के दिन स्टॉकहोम की सबसे बड़ी मस्जिद के सामने उसने कुरान जलाया था। इस वजह से मुस्लिम देशों में स्वीडन के खिलाफ प्रदर्शन हुए। सलवान इतने पर ही नहीं रुका उसने कई बार कुरान जलाया। कुरान के पन्नों पर सुअर का मांस रखने का भी आरोप लगा। उसने कुरान को पैरों से कुचला। सलवान का हत्यारा कौन है यह पता नहीं चला है। सलवान की हत्या सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। भारत में राइट विंग समर्थित लोगों का कहना है कि हिन्दुओं को भी सतर्क हो जाना चाहिए क्योंकि मुस्लिम अपना बदला लेना कभी नहीं भूलते।

मुस्लिम दुनिया के लिए खतरनाक

सलवान मोमिका और उसके दोस्त सलवान नजीम की आज कोर्ट में पेशी थी। उनके ऊपर अपने देश में इस्लाम के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगा था। 31 जनवरी को फैसला आने से पहले ही लोगों ने उनकी जिंदगी का फैसला कर दिया। सलवान इराक में असीरियन-अरामी जो कि ईसाई समुदाय है, उससे ताल्लुक रखता था। अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सलवान यह काम करता था। उसका मानना था कि मुस्लिम धर्म के विचार और मान्यता दुनिया के लिए सही नहीं है।

 

खोलिये मैं आता हूं…, 5 साल से संबंध बनाकर महिला को घुमा रहा था यह कांग्रेस सांसद, पुलिस ने डंडे मार-मारकर उतारा भूत

ऐसा महापाप! महाकुंभ में श्रद्धालुओं के लिए बन रहे भोजन पर पुलिस इंस्पेक्टर ने डाली बालू, वीडियो वायरल