Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अब दाने-दाने के लिए तरसेगा बांग्लादेश, भारत को आंख दिखाने वाले यूनुस के ट्रंप ने छुड़ाए पसीने, संकट में हजारों लोग

अब दाने-दाने के लिए तरसेगा बांग्लादेश, भारत को आंख दिखाने वाले यूनुस के ट्रंप ने छुड़ाए पसीने, संकट में हजारों लोग

सत्ता में आते ही डोनाल्ड ट्रंप ने बांग्लादेश को मिलने वाली सैकड़ों करोड़ की मदद रोक दी है। इससे बांग्लादेश की पहले चरमराई हुई अर्थव्यवस्था और धरातल में चली जाएगी।

Donald Trump Yunus
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2025 08:36:11 IST

नई दिल्ली। भारत को आंख दिखान वाले बांग्लादेश के मुश्किलों में इजाफा हो गया है। अमेरिका और अन्य देशों की सहायता पर चल रहे बांग्लादेश के लोगों पर अब संकट आ गया है। बाइडन प्रशासन ने बांग्लादेश को खूब पैसा दिया था, जिसके दम पर मुहम्मद यूनुस की सरकार भारत को धमका रही थी। लेकिन डोनाल्ड ट्रंप की सरकार आते ही पूरा खेल बदल गया। ट्रंप ने बांग्लादेश को मिलने वाली सैकड़ों करोड़ की मदद रोक दी है। इससे बांग्लादेश की पहले चरमराई हुई अर्थव्यवस्था और धरातल में चली जाएगी। बांग्लादेश में हजारों लोग मुश्किल में आ गए हैं।

कितनी मदद मिली

अमेरिकी एजेंसी बांग्लादेश को स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और सुशासन तथा लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए फंड देती थी। इसकी कुल राशि हर साल करीब 200 मिलियन डॉलर होती है। इसके अलावा इन एजेंसियों की मदद से अमेरिका ने बांग्लादेश को एक बार 490 मिलियन डॉलर और दूसरी बार 2023 में 550 मिलियन डॉलर दिए। सितंबर में यूएसएआईडी ने कहा था कि वह फिर से 200 मिलियन डॉलर देगा।

हजारों की नौकरी संकट में

रिपोर्ट के मुताबिक, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट बांग्लादेश को फंड देती थी। बांग्लादेश में कई एजेंसियां हैं जो अमेरिका से मिलने वाले इस फंड से चलती थीं। इनसे हजारों डॉक्टर और इंजीनियर जुड़े हुए हैं। इन संस्थाओं में हजारों कर्मचारी काम करते हैं। लेकिन इस संस्था ने अपनी सभी एजेंसियों को तुरंत काम बंद करने को कहा है। फंडिंग तुरंत बंद होने से एजेंसियों में काम करने वाले लोगों में दहशत फैल गई है। उन्हें नौकरी जाने का डर सता रहा है। दूसरी जगहों पर नौकरियां नहीं हैं, जिससे संकट और बढ़ने की संभावना है।

म्यांमार संकट के बाद अमेरिका ने बांग्लादेश को ढाई अरब डॉलर की मदद दी है। इसमें से ज्यादातर पैसा रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए दिया गया है। अब बांग्लादेश को डर है कि अगर उसे पैसा नहीं मिला तो वह इन शरणार्थियों के लिए भोजन-पानी का इंतजाम कैसे करेगा।

Also Read- वॉशिंगटन विमान हादसे में सभी 64 लोगों की मौत, रूस समेत कई देशों के नागरिक…

संसद के बजट सत्र में मचेगा घमासान, उठेगा महाकुंभ में कुप्रबंधन का मुद्दा, पेश होंगे…