बेतिया/पटना। बिहार के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला शॉल ओढ़े बस स्टैंड पर खड़ी थी, इस दौरान उसकी रंगीन मिजाजी देखकर एक पुलिस वाले को उस पर शक हुआ। इसके बाद पुलिस के जवान ने महिला के पास जाकर उससे पूछताछ की।
पूछताछ में महिला ने बताया कि वो घर जाना चाह रही है और बस का इंतजार कर रही है। इस बीच पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। इस दौरान तलाशी में ऐसा सामान मिला जिसे देखकर पुलिस वाले के होश उड़ गए।
पुलिस ने महिला के बैग से 4 किलो गांजा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इस गांजे की कीमत 80 लाख रुपये है। फिलहाल पुलिस ने तस्कर महिला को पकड़कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि यह मामला सिकटा बस स्टैंड के नजदीक का है। हिरासत में ली गई महिला पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गायघाट की रहने वाली है। महिला का नाम राजकुमारी देवी है और उसके पति का नाम मुन्ना सिंह है।