Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • गजब का बॉयफ्रेंड!! गर्लफ्रेंड के आइडिया से जीती लॉटरी, 5 दिन में 40 हजार कमाने का दावा

गजब का बॉयफ्रेंड!! गर्लफ्रेंड के आइडिया से जीती लॉटरी, 5 दिन में 40 हजार कमाने का दावा

संगम के पास टूथपिक बेच रहे एक लड़के ने कहा- भैया, मैं नीम की टूथपिक बेच रहा हूं . यहां मेरा पांचवां दिन है और मैंने 30 से 40 हज़ार रुपए कमाए हैं।

Datun business in MahaKumbh 2025
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2025 21:29:18 IST

प्रयागराज: महाकुंभ बड़ी सौगात लेकर आया है। चाहे वो धार्मिक-आध्यात्मिक क्षेत्र हो या फिर आय का क्षेत्र। मेहनत से आय के साधन भी बन रहे हैं। बस मेहनत और लगन की बात है। ऐसा ही एक उदाहरण सामने आया है, जहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड के आइडिया से टूथ स्टिक(दातून) बेचकर खूब पैसा कमाया है।

संगम किनारे बेचा दातुन

संगम के पास टूथपिक बेच रहे एक लड़के ने कहा- भैया, मैं नीम की टूथपिक बेच रहा हूं . यहां मेरा पांचवां दिन है और मैंने 30 से 40 हज़ार रुपए कमाए हैं। कभी-कभी रात में ज़्यादा बिकता है। कभी-कभी 9 से 10 हज़ार रुपए में बिकता है। जितना भाग-दौड़ कर सकता हूँ, उतना ही मुनाफ़ा कमाता हूँ।

वीडियो कहा शेयर हुआ

आदर्श तिवारी नाम के इंस्टाग्राम यूजर ने वीडियो शेयर किया है। यह आइडिया किसने दिया, यह पूछने पर लड़का कहता है- हमारी गर्लफ्रेंड ने हमें बताया कि इस काम में एक पैसे का भी निवेश नहीं है। इसे फ्री में लो और अच्छे पैसे कमाओ। उसकी वजह से ही आज हमने इतना कुछ कमाया है। हम उसका और बाकी सबका सम्मान करते हैं, इसीलिए हमने पैसे कमाए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adarsh Tiwari (@adarshtiwari20244)

 

गर्लफ्रेंड ने दिया आइडिया

अपनी गर्लफ्रेंड और उसके आइडिया के बारे में बात करते हुए चेहरे पर चमक लिए इस लड़के का वीडियो वायरल हो गया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ में कई बाबा, संत, सेलिब्रिटी मशहूर हो चुके हैं। चाहे आईआईटी बाबा हो या फिर माला बेचने वाली मोनालिसा, सभी इसी महाकुंभ की देन हैं।

 

यह भी पढ़ें :-

PM मोदी की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात पर विदेश मंत्रालय ने दिया बड़ा अपडेट

संबित पात्रा का सोनिया गांधी पर पलटवार, कहा- बेचारा तो राहुल है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण को सुनकर निराश हुई मायावती

मैं एक अच्छी मां बनूंगी….,ये टीवी एक्ट्रेस बिना शादी के बनना चाहती है मां

ब्रिक्स देशों की टैरिफ वाली धमकी पर बोले शशि थरूर, ट्रंप की दलील खोखली…

दिल्ली चुनाव प्रचार में BJP ने खेला हुकुम का इक्का, मैदान में उतरे पवन कल्याण और चंद्रबाबू नायडू