नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है। इस समय सुबह और शाम की ठंड महसूस की जा रही है, लेकिन अगले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने 3 और 4 फरवरी को दिल्ली में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे ठंड फिर से बढ़ने की संभावना है। रविवार, 2 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छायारा रहेगा। वहीं अगले दो दिनों में बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और मुजफ्फराबाद में भी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 3 से 5 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश का अनुमान है।
मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान में शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सबसे कम था। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 3 फरवरी तक और बिहार में 4 फरवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है। इसके अलावा असम, मेघालय और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश, मध्य और पूर्वी भारत, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, गुजरात और केरल में तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और मिजोरम में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि उसके बाद तीन दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
ये भी पढ़ें: CM को डेट करना चाहता था सुपरस्टार का बेटा, छोड़ दी पढ़ाई, बाप को पता चला तो…