नई दिल्ली : राजधानी में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। 5 तारीख को वोटिंग होनी है। ऐसे में अगर आपने अभी तक वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक नहीं किया है तो कर लें। अगर आपको नहीं पता कि इसे कैसे चेक करना है तो आज के इस आर्टिकल में आपको इसकी जानकारी मिलेगी। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो आप आने वाले चुनावों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करके आसान बना दिया है।
दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होना है। मतगणना 8 फरवरी को होनी है। दरअसल, मतदाता पहचान पत्र के लिए EPIC ( Election Photo Identity Card) नंबर महत्वपूर्ण होता है। यह हर मतदाता को दिया जाता है। यह एक कोड होता है, जो अल्फ़ान्यूमेरिक कोड होता है। चुनाव के दौरान मतदाता की पहचान के लिए यह बहुत ज़रूरी होता है। इससे चुनाव अधिकारी यह सुनिश्चित करते हैं कि वोटर आईडी वैध है या नहीं। इससे चुनाव के दौरान धांधली को रोका जा सकता है।
अगर आप वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना चाहते हैं तो सबसे पहले भारतीय चुनाव आयोग की वेबसाइट या दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पोर्टल पर जाएं।
वहां “वोटर सर्विसेज” या “वोटर इंफॉर्मेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद आपको दो तरीके मिलेंगे जिससे आप अपना नाम सर्च कर सकते हैं।
पहला तरीका है- अगर आपके पास EPIC (वोटर आईडी कार्ड) नंबर है तो उसे डालकर सर्च करें।
अगर आपको EPIC नंबर याद नहीं है तो आप अपनी जन्मतिथि, पिता का नाम, लिंग आदि जानकारी देकर EPIC नंबर पता कर सकते हैं।
दूसरा तरीका है नाम से सर्च करना।
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने चरम पर हैं। सभी पार्टियां खूब मेहनत कर रही हैं। मतदान की तारीख नजदीक है। सभी पार्टियां वोट पाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं। दिल्ली की गद्दी पर कब्जा करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने कमर कस ली है।
यह भी पढ़ें :-
फिल्म आशिकी 3 पर आया बड़ा अपडेट, शूटिंग को लेकर डायरेक्टर अनुराग बसु कही ये बात