Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • जंगल में शिकार करने गए थे 8 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा खून से लाल हो गई जमीन, शिकारियों ने झाड़ियों में….

जंगल में शिकार करने गए थे 8 दोस्त, फिर हुआ कुछ ऐसा खून से लाल हो गई जमीन, शिकारियों ने झाड़ियों में….

महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 8 दोस्त शिकार के लिए जंगल गए थे, लेकिन जंगल पहुंचने के बाद दो दोस्त अलग हो गए। इसके बाद जंगली सुअर समझकर एक शिकारी ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दीं।

8 friends
inkhbar News
  • Last Updated: February 6, 2025 09:52:50 IST

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पालघर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां 8 दोस्त शिकार के लिए जंगल गए थे, लेकिन जंगल पहुंचने के बाद दो दोस्त अलग हो गए। इसके बाद जंगली सुअर समझकर एक शिकारी ने अपने ही साथियों पर गोलियां चला दीं। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, फिर शिकारियों ने मृतक के शव को जंगल की झाड़ियों में ही छुपा दिया।

दो शिकारियों की मौत

जानकारी के अनुसार ये घटना 28 जनवरी की है, जब शिकार के लिए गए ग्रामीणों के एक ग्रुप ने अपने ही साथियों को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी। दरअसल पालघर में एक गांव से 8 दोस्तों का एक ग्रुप मनोर में बोरशेती वन क्षेत्र में शिकार करने गया था। जब वह जंगल में शिकार के लिए पहुंचे तो उनमें से कुछ लोग अलग हो गए। इसके बाद शिकार के लिए गए ग्रामीणों के एक ग्रुप ने अपने ही साथियों को जंगली सूअर समझकर गोली मार दी। इस मामले को लेकर पालघर के SDPO अभिजीत धाराशिवकर का कहना है कि- गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई, जिन्हें उनके साथी शिकारियों ने गोली मार दी।

दूसरा दोस्त घायल हुआ

SDPO ने आगे कहा कि- शिकारियों में से एक ने उन्हें जंगली सूअर समझकर गोली चला दी, जिससे दो दोस्त घायल हो गए. दोनों दोस्तों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मौत के बाद घबराहट में शिकारियों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और मृतक शख्स का शव घसीटकर झाड़ियों में ले गए और छिपा दिया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच की और मामले में शामिल होने के शक में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लिया। पुलिस बुधवार को मृतक का शव बरामद किया, जो जंगल में बुरी तरह से सड़ चुका था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तुरंत पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद इस घटना में घायल ग्रामीण ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और उसके शव का भी ग्रामीणों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Also Read…

भारत सरकार का सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, AI टूल्स के इस्तामेल पर रोक, दिए सख्त निर्देश