नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भाई सिद्धार्थ की शादी के लिए मुंबई में हैं। कुछ दिन पहले ही वह भारत आई थीं और तब से शादी की रस्मों का लुत्फ़ उठा रही हैं। भाई की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी में प्रियंका ने खूब मस्ती की और खूब डांस किया। उनके सास-ससुर ने भी खूब एन्जॉय किया और अब पति निक जोनस भी मुंबई पहुंच गए हैं। सिद्धार्थ की मेहंदी सेरेमनी 5 फरवरी को थी, जिसमें प्रियंका के साथ-साथ उनकी सास ने भी सबका ध्यान खींचा। अब प्रियंका ने मेहंदी सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो वायरल हो रहे हैं।
सबसे ज्यादा चर्चा प्रियंका के गले में पहने जाने वाले हार की हो रही है, जिसे उन्होंने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की मेहंदी सेरेमनी में पहना था। इस हार की कीमत 12 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं। उनकी सास के हाथों में भी मेहंदी लग रही है, जबकि उनके ससुर तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं।
प्रियंका की बेटी मालती ने भी अपने हाथों में मेहंदी लगाई और अपने चाचा की शादी में इसे फ्लॉन्ट किया। इस मौके पर प्रियंका काफी खुश नजर आईं और खूब डांस किया। उन्होंने अपनी कजिन मन्नारा चोपड़ा के साथ अपने गाने ‘मुझसे शादी करोगी’ पर डांस भी किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों के साथ इसका वीडियो भी शेयर किया है।
View this post on Instagram
प्रियंका के भाई की शादी थी, लेकिन उनके ससुर एक पिता की तरह अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते नज़र आए। प्रियंका के पिता नहीं हैं, लेकिन उन्होंने एक्ट्रेस या उनके परिवार को अपनी कमी महसूस नहीं होने दी। उन्होंने पैपराज़ी को मिठाई बांटी और उनका शुक्रिया अदा किया।
सिद्धार्थ की बात करें तो वे नीलम उपाध्याय से शादी कर रहे हैं। नीलम एक अभिनेत्री हैं और साउथ की फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सिद्धार्थ और नीलम की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। इस ऐप में प्रियंका भी इन्वेस्टर थीं।
यह भी पढ़ें :-