नई दिल्ली: शनिवार, 8 फरवरी को ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण कुछ राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। चंद्रमा और मंगल की युति और गुरु ग्रह का चंद्रमा से द्वादश भाव में संचार धन योग और अनफा योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि कर्क से लेकर मकर तक सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
आज का दिन काफी व्यस्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। बच्चों की शिक्षा को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में रुका हुआ धन मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सेहत को लेकर सतर्क रहें, मौसम बदलने के कारण बीमार होने की संभावना है।
आज कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी पर अंधविश्वास करने से बचें, नुकसान हो सकता है। दिन के दूसरे भाग में हालात सुधरेंगे और रुके हुए काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। खर्च बढ़ सकता है, लेकिन परिवार के साथ यात्रा का योग भी बन रहा है।
पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें, इससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कोई भी जोखिम भरा फैसला सोच-समझकर लें।
नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में समय की कमी महसूस होगी, लेकिन जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है।
आज का दिन व्यस्त रहेगा। पुराने और नए कार्यों को संतुलित करने के लिए योजना बनानी होगी। किसी जरूरी मीटिंग में जाते समय समय का ध्यान रखें। दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन आय के स्रोत भी मजबूत रहेंगे।
पुराने अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें, विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखें।
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। यात्रा के दौरान सतर्क रहें, चोरी या सामान गुम होने का खतरा है। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन में तालमेल बना रहेगा।
कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। अगर कर्ज चला आ रहा है तो उसे चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी को समय दें, इससे रिश्ते मजबूत होंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा।
व्यापार में लाभ मिलेगा। अगर नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो पिता से सलाह लें। मानसिक शांति के लिए यात्रा कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक सदस्य की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। लव लाइफ में धैर्य रखें।
आज का दिन शुभ रहेगा। सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। परिवार से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जो लोग फैशन या कला से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। सेहत का ध्यान रखें।
आज का दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके सुझावों को सराहा जाएगा। आर्थिक लाभ होगा। शाम को धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। प्रेम जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।
आज का दिन मिश्रित रहेगा। अचानक कोई खबर परेशान कर सकती है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। वरिष्ठों की मदद से कार्यों में सफलता मिलेगी। करियर में कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान मिलेगा।
ये भी पढ़ें: कब है माघ पूर्णिमा, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन किए गए स्नान-दान का महत्व