Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही अब ये चर्चा तेच हो गई है कि राजधानी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके लिए पार्टी कई नामों पर विचार कर रही है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली की पूर्वांचल आबादी को देखते हुए बीजेपी बिहारी नाम को सीएम रेस में आगे कर सकती है।

Delhi New CM
inkhbar News
  • Last Updated: February 10, 2025 11:11:54 IST

नई दिल्ली। दिल्ली का चुनावी दंगल अब खत्म हो चुका है और बीजेपी ने आम आदमी पार्टी का धोबी पछाड़ दिया है। दिल्ली में 10 साल से राज कर रही केजरीवाल सरकार को हराकर बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट कर रह गई है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आते ही अब ये चर्चा तेच हो गई है कि राजधानी का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इसके लिए पार्टी कई नामों पर विचार कर रही है। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि दिल्ली की पूर्वांचल आबादी को देखते हुए बीजेपी बिहारी नाम को सीएम रेस में आगे कर सकती है।

ये नाम हैं रेस में शामिल

प्रवेश वर्मा- उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को हराया था और उनके पिता तीन दशक पहले दिल्ली के सीएम थे। इसलिए इनका नाम रेस में सबसे आगे है।

विजेंद्र गुप्ता- विजेंद्र पूर्व नेता प्रतिपक्ष हैं जिन्होंने रोहिणी से भाजपा उम्मीदवारों में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की है। ये भी सीएम रेस में मजबूत नाम है।

वीरेंद्र सचदेवा- प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राज्य इकाई में गुटबाजी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है।

सतीश उपाध्याय- दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी रेस में हैं।

पवन शर्मा- उत्तम नगर सीट से आप उम्मीदवार को हराने वाले पवन शर्मा सीएम की रेस में शामिल हैं।

अजय महावर- 2020 से 2025 तक विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक रहे अजय महावर ने दूसरी बार घोंडा सीट जीती है।

पंकज सिंह- बिहार के बक्सर जिले के डॉ. पंकज सिंह ने विकासपुरी विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की है।

पूर्वांचली वोटरों की अहम भूमिका

राजधानी दिल्ली में 30 फीसदी आबादी पूर्वांचल की है। इसलिए दिल्ली की कमान किसके हाथ में रहेगी, यह तय करने में पूर्वांचल के वोटर अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इस साल के अंत में बिहार में भी चुनाव है, जिसके मद्देनजर बीजेपी सीएम के लिए बिहारी नाम पर जोर दे सकती है। ऐसे में पार्टी बक्सर जिले के डॉ. पंकज सिंह के नाम पर विचार कर सकती है। विकासपुरी सीट से उन्हें 49.6 फीसदी वोट मिले थे और उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आप के महेंद्र यादव को करीब 13 हजार वोटों से हराया था।

Also Read- दिल्ली में भाजपा लाएगी ट्रिपल इंजन सरकार, बनाया ऐसा प्लान केजरीवाल की नींद हुई हराम

आज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दिल्ली की हवा हुई…