नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल का शीश महल फिर से चर्चा में है। आप को दिल्ली की सत्ता से हटाने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि BJP के नए सीएम केजरीवाल के बनाये शीशमहल में रहेंगे या नहीं क्योंकि भाजपा ने इस आवास को लेकर आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया था।
अब जब आप सत्ता से जा चुकी है तो सवाल बना हुआ है कि भाजपा के सीएम इसमें रहेंगे या नहीं। रिपोर्ट के मुताबिक BJP के नए सीएम फ्लैगस्टाफ रोड स्थित ‘शीश महल’ बंगले में नहीं रहेंगे। आम आदमी द्वारा बनाये गए सीएम आवास को भाजपा ने ही शीश महल नाम दिया था। आम आदमी पार्टी पर घोटाले का आरोप लगाया था। भाजपा के बड़े नेताओं की माने तो इसे जनता के लिए खोल दिया जाएगा। तो ऐसे में कयास लगने लगे हैं कि भाजपा सरकार शीशमहल को जनता के लिए खोल सकती है।
राजा बाबू ने आम आदमी बनकर दिल्ली को जमकर ठगा,
खुद शीशमहल बनाकर दिल्लीवालों को दिया दगा#भ्रष्टाचार_का_शीशमहल pic.twitter.com/T3pkBgQFfS— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 4, 2025
इधर अरविंद केजरीवाल 11 फरवरी को पंजाब के सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री और विधायकों के साथ बैठक करने वाले हैं। बैठक में दिल्ली चुनाव नतीजों और 2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। इसे पहले पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को दावा किया कि राज्य में आम आदमी पार्टी के 30 से अधिक विधायक पाला बदलना चाहते हैं। सीएम भगवंत मान ने यहां पंजाबियों को मुर्ख बनाया है।
दिल्ली पर राज करेगा ये बिहारी बाबू! मुख्यमंत्री की रेस में शामिल ये नाम जानकर चौंक जाएंगे