नई दिल्ली: मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में वे समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपने माता-पिता से जुड़ा विवादित बयान दिया। इसके बाद दोनों पर पुलिस में शिकायत दर्ज की गई, और पहले मुंबई में और अब असम में भी उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। यह विवाद अब संसद तक पहुंच चुका है और लगातार उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। रणवीर की यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में फॉलोअर हैं और इनमें टीम इंडिया के कुछ प्रमुख क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से भारतीय खिलाड़ी रणवीर को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं।
सुरेश रैना, जिनके इंस्टाग्राम पर 27.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, रणवीर को भी फॉलो करते हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 300 से ज्यादा मैच खेले हैं और करीब आठ हजार रन बनाए हैं। 2020 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास के बाद ही उन्होंने भी यह कदम उठाया था।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल भी रणवीर को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। राहुल के इंस्टाग्राम पर 21 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह 305 लोगों को फॉलो करते हैं। इन दिनों वे भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन शुरुआती मैचों में उनका प्रदर्शन बल्ले से उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
युजवेंद्र चहल, जो लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर हैं, वे भी रणवीर को सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। चहल के इंस्टाग्राम पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वह 551 लोगों को फॉलो करते हैं। इसके अलावा, चहल रणवीर के पॉडकास्ट में भी शामिल हो चुके हैं।
Read Also: शार्दुल ठाकुर ने चटकाए 9 विकेट, मुंबई को दिलाई धमाकेदार जीत, सेमीफाइनल में पहुंची टीम!