Inkhabar
  • होम
  • मनोरंजन
  • रणवीर इलाहाबादिया के दाऊद के साथ हैं संबंध, एनकाउंटर करने की उठी मांग, गौ रक्षकों की हुंकार!

रणवीर इलाहाबादिया के दाऊद के साथ हैं संबंध, एनकाउंटर करने की उठी मांग, गौ रक्षकों की हुंकार!

रणवीर इलाहाबादिया के मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं, कभी उनके ऊपर असम में FIR दर्ज हो जाती है तो कभी मुंबई में। अब यह कहना तो बहुत मुश्किल है कि कब तक...

daub ibrahimn and ranveer allahbadi
inkhbar News
  • Last Updated: February 14, 2025 20:01:33 IST

नई दिल्ली: रणवीर इलाहाबादिया के मुश्किलें दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही हैं, कभी उनके ऊपर असम में FIR दर्ज हो जाती है तो कभी मुंबई में। अब यह कहना तो बहुत मुश्किल है कि कब तक वह इन सब चीजों से बाहर आएंगे। अगर हम बात करें कि आज रणवीर इलाहाबादिया की यह स्थिति कैसे हुई, तो बता दें कि INDIA GOT LATENT नामक एक शो में रणवीर इलाहाबादिया ने एक माँ-बाप को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके बाद पूरे देश भर में उनके खिलाफ आक्रोश देखा जा सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति ने रणवीर इलाहाबादिया को दाऊद इब्राहिम का करीबी बता दिया है।

देशद्रोही है रणवीर इलाहाबादिया

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भगवा वस्त्र पहनकर रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ बहुत सी बातें कह रहा है। उसने अपनेवीडियो में कहा कि रणवीर इलाहाबादिया ने महाराष्ट्र की धरती पर माता-पिता के बारे में विवादित बयान दिया है, जिसे किसी भी तरीके से स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि मेरी महाराष्ट्र सरकार से गुजारिश है कि इस देशद्रोही को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और इसकी कठोरता से जांच की जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यह दाऊद जैसे लोगों से भी इसके संबंद हो सकता है। रणवीर इलाहाबादिया को भारी रकम देकर भारतीय संस्कृति को बदनाम करने के लिए ये सब कहलवाया गया है।

प्रधानमंत्री अपना सम्मान वापस लें

इस व्यक्ति ने अपना नाम वेदनगर बताया और खुद को गौ रक्षा दल का मुखिया बताया। उसने वीडियो में कहा कि मान्य प्रधानमंत्री ने जो सम्मान रणवीर इलाहाबादिया को दिया था, वह वापस ले लिया जाए और पुलिस द्वारा इसका एनकाउंटर कराया जाए, क्योंकि भारत में ऐसी तुच्छ मानसिकता वाले लोगों का रहना स्वीकार्य नहीं है। ये लोग आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और रणवीर इलाहाबादिया का एनकाउंटर कर देना चाहिए।

लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ

इस वीडियो को अब तक 5 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और 6 हज़ार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। बता दें कि लोगों ने इस वीडियो पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दी हैं। एक यूजर ने लिखा है, “अगर ऐसे लोग देश में रहेंगे, तो मैं जल्दी देश छोड़ दूँगा,” जबकि दूसरे यूजर ने लिखा, “मतलब, कुछ भी फ्री इंटरनेट है तो कुछ भी लिखोगे।” इस वीडियो की पुष्टि इनखबर नहीं करता। इस वीडियो में जो व्यक्ति बोल रहा है, वह उसकी व्यक्तिगत राय है और इनखबर टीम का इससे कोई लेना-देना नहीं है। इस खबर पर अपनी व्यक्तिगत राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखकर बताएं।

Read Also: भारतीय प्लेयर्स नहीं मान रहे BCCI के नियम, खिलाडियों के कारण हो रहा लाखों का नुकसान, जानें पूरा मामला