Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: इन राशियों के जातकों को जीवन में होगा लाभ, बन रहा समसप्तक योग

आज का राशिफल: इन राशियों के जातकों को जीवन में होगा लाभ, बन रहा समसप्तक योग

16 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित रहेंगे और हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। घर में शुभ कार्यों के योग बनेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। साझेदारी का व्यापार फलदायी रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

Todays Horoscope, Horoscope 16 February 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2025 08:31:44 IST

नई दिल्ली: 16 फरवरी का दिन कई राशियों के लिए खास रहेगा। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित रहेंगे और हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। वहीं सूर्य और बुध के संयोग से कुंभ राशि में रवि-आदित्य योग बन रहा है। इसके अलावा शुक्र और चंद्रमा के बीच समसप्तक योग भी बन रहा है।

मेष राशि

व्यवसाय में आज आपको लाभ मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाने में सफल रहेंगे, लेकिन बढ़ते खर्च चिंता दे सकते हैं। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी से विवाद की स्थिति बन सकती है। धार्मिक यात्रा का योग है।

वृषभ राशि

दिन उत्साह के साथ बीतेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर की सजावट पर ध्यान देंगे।

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में नए विचार आएंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कार्यस्थल पर बदलाव संभव है। मनपसंद भोजन मिलने से आनंद मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा।

कर्क राशि

दिन अनुकूल रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जिससे संबंध मधुर होंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। दोस्तों के साथ समय बिताएंगे।

सिंह राशि

पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रह सकते हैं। शत्रु से बचे और सूझबूझ से काम लें। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि

घर में शुभ कार्यों के योग बनेंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। नया कारोबार शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

तुला राशि

दिन व्यस्त रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान की शिक्षा पर ध्यान दें। जमीन-जायदाद के मामलों में सफलता मिलेगी। संबंधियों से खुशखबरी मिलेगी।

वृश्चिक राशि

लाभकारी अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ समय बिताएंगे। विवाह योग्य सदस्य के लिए रिश्ता आ सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

धनु राशि

कारोबार में सतर्क रहें। परिवार के साथ अच्छा समय मिलेगा। ससुराल पक्ष से लाभ हो सकता है।

मकर राशि

सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में सम्मान मिलेगा। व्यापार में फायदा होगा। पिता का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

यात्रा लाभदायक रहेगी। साझेदारी का व्यापार फलदायी रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि

कारोबार में मुनाफा होगा। जीवनसाथी और माता का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें: महाकुंभ जाने के लिए उमड़ा जनसैलाब: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 18 लोगों की मौत