नई दिल्ली/प्रयागराज/अयोध्या। कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक मनु सिंघवी इस वक्त धार्मिक यात्रा पर हैं। सिंघवी पहले प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचे। यहां उन्होंने संगम पर स्नान किया। इसके बाद वो लेटे हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन किया।
प्रयागराज में संगम स्नान के बाद अभिषेक मनु सिंघवी सीधे अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राम मंदिर दर्शन की तस्वीरें शेयर की हैं।
Had the divine privilege of visiting Shri Ram Janmabhoomi Mandir in Ayodhya and offering my prayers during the morning aarti today. May Bhagwan Shri Ram bless our nation with peace, harmony, and prosperity.
जय श्री राम! pic.twitter.com/ZXdL6lWBCh
— Abhishek Singhvi (@DrAMSinghvi) February 16, 2025
बता दें कि अभिषेक मनु सिंघवी की इस धार्मिक यात्रा की बीजेपी के लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। भाजपा के समर्थकोंं ने अभिषेक सिंघवी के जानें पर काफी खुशी जाहिर कर रहे हैं। मालूम हो कि अभिषेक सिंघवी की गिनती कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में होती है। पेशे से वकील सिंघवी अक्सर बड़े-बड़े विपक्षी नेताओं के केस सुप्रीम कोर्ट में लड़ते हुए नजर आते हैं।
रेल मंत्री की खैर नहीं! नई दिल्ली स्टेशन की भगदड़ पर भड़के शाह, वैष्णव को तुरंत अपने दफ्तर बुलाया