नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को चुनाव में मिली हार के बाद एक और बड़ा झटका लगा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने AAP नेता के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस चलाने की मंजूरी दे दी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ बीएनएस की धारा 218 के तहत अदालत में मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से अनुमति मांगी थी।
सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ED से मिली सामग्री आधार पर सत्येंद्र जैन के खिलाफ मामला चलाने के लिए राष्ट्रपति से इजाजत मांगी है। सत्येंद्र जैन को साल 2022 में ED गिरफ्तार कर चुकी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें अरेस्ट किया गया था। साल 2023 में सत्येंद्र जैन को मेडिकल बेस पर अंतरिम जमानत मिली थी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सत्येंद्र जैन शकूर बस्ती से चुनाव लड़े थे। उन्हें भाजपा नेता करनैल सिंह ने हरा दिया था। सत्येंद्र जैन 2015 से 2023 तक केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे थे, इसके बाद भाजपा नेता से 20,998 वोटों से हार गए। करनैल सिंह को कुल 56,869 वोट प्राप्त हुए जबकि सत्येंद्र जैन को सिर्फ 35,871 वोट मिले। भाजपा ने दिल्ली चुनाव में 48 सीटों पर जीत हासिल की जबकि 10 साल सत्ता में रहने वाली आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट कर रह गई।
ये बिहार है बबुआ! पटना में गुंडई दिखा रहे थे बदमाश, पुलिस-STF चारों तरफ से घेरकर कर रहे एनकाउंटर
मस्जिद के बाहर महाराणा प्रताप का स्टेच्यू देखकर बिलबिला उठे मुस्लिम, कहा- ऐसा किया तो…