नई दिल्ली। बीजेपी नेता रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। बुधवार को हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा को पार्टी का नेता चुना गया। इस बीच रेखा के सीएम बनने पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने खुशी जाहिर की है। लांबा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एक किस्सा शेयर किया है।
1995 की यह यादगार तस्वीर – जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी-
मैंने @nsui से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) #अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने #ABVP से #महासचिव पद पर जीत हासिल की थी- रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएँ.
दिल्ली को चौथी महिला… pic.twitter.com/csM1Rmwu9y— Alka Lamba ?? (@LambaAlka) February 19, 2025
अलका के साथ ही AAP नेता और पूर्व सीएम आतिशी ने भी रेखा गुप्ता के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि रेखा गुप्ता जी को उनकी पार्टी का पूरा समर्थन मिलेगा। बता दें कि अलका ने दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में कालिकाजी सीट से विधायक चुनी गई हैं।
बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। 2025 के चुनाव में रेखा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को करीब 30,000 वोटों से मात दी है। वह दिल्ली बीजेपी की महासचिव और पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।
बता दें कि 50 वर्षीय रेखा का जन्म साल 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में हुआ था। रेखा के पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। साल 1976 में रेखा का पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया, उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ दो साल थी। रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक राजधानी दिल्ली में हुई है।
मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।
केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह