Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • केजरीवाल को देना होगा पाई-पाई का हिसाब, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

केजरीवाल को देना होगा पाई-पाई का हिसाब, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

 दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन गई है। रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री का पद संभाल लिया है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि अरविंद सिंह लवली सदन में प्रोटेम स्पीकर की भूमिका निभाएंगे। CAG रिपोर्ट को विधानसभा की पहली बैठक में सदन में रखा जाएगा।

Rekha Gupta
inkhbar News
  • Last Updated: February 21, 2025 19:15:40 IST

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता और भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि अरविंद सिंह लवली सदन में ‘प्रोटेम स्पीकर’ की भूमिका निभाएंगे। प्रोटेम स्पीकर विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष होता है, जो पूर्वकालीन अध्यक्ष के चुनाव तक सीमित समय के लिए सदन की कार्यवाही का संचालन करते हैं।

गुप्ता ने संवाददाताओं से की बात

गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा,”दिल्ली की जनता के जोश और जूनून के अनुरूप कदम दर कदम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री के साथ बैठक हुई है, जिसमें आगे की कार्यवाही कैसे आगे बढ़ेगी इस बात पर चर्चा हुई है।

सत्र की शुरुआत

24 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होगी। 25 फरवरी को लंबित 14 CAG की रिपोर्ट को सदन में रखा जाएगा। इस महीने सदन सिर्फ तीन दिन तक (27 फरवरी ) चलेगा। सत्र के पहले दिन सभी निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

मंत्री पद की ली शपथ

शालीमार बाग विधानसभा से विधायक रेखा गुप्ता ने गुरुवार को रामलीला मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पार्टी नेता प्रवेश वर्मा और आशीष सूद को भी कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई। उनके अलावा भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। सिरसा ने पंजाबी में शपथ ली। भाजपा विधायक रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।

सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

  1. दिल्ली सरकार ने  आयुष्मान योजना को मंजूरी दे दी।
  2. विधानसभा सत्र की पहली बैठक में आप सरकार के कार्यकाल में आई 14 CAG रिपोर्ट को सदन में पेश किया जाएगा।
  3. केंद्र सरकार की लोकप्रिय और जनकल्याणकारी आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू किया जाएगा।
  4. पहली बैठक में कैबिनेट ने इस योजना को लागू करने का फैसला लिया है।
  5. केंद्र सरकार हर परिवार को आयुष्मान योजना के तहत 10 लाख रुपये देगी। 5 लाख और दिल्ली सरकार 5 लाख रुपये देगी।
  6. 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ नागरिकों के लिए केंद्र सरकार की मुफ्त इलाज सुविधा अब दिल्लीवासियों को भी मिलेगी।
  7. मंजूरी के बाद योजना को लागू करने की आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसका मसौदा जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

CM रेखा गुप्ता के मुताबिक बैठक में आप सरकार के दौरान आई CAG रिपोर्ट पर भी चर्चा हुई। इसकी 14 रिपोर्ट अभी लंबित हैं। इसे विधानसभा की पहली बैठक में सदन में रखा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें :-

चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया चटाएगी पाकिस्तान को धूल, सर्वे में लोग बोले- अब पड़ोसियों की खैर नहीं

वकीलों का फूटा गुस्सा, देश में हड़ताल की चेतावनी

USAID फंडिंग विवाद पर जगदीप धनखड़ की आई प्रतिक्रिया कहा- ”यह सब साजिश”…

 

Tags