Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर चाकुओं से गोद डाला, मुस्लिमों के तांडव से फ्रांस में हड़कंप, मैक्रों बोले ये इस्लामी आतंक है

अल्लाह हू अकबर का नारा लगाकर चाकुओं से गोद डाला, मुस्लिमों के तांडव से फ्रांस में हड़कंप, मैक्रों बोले ये इस्लामी आतंक है

फ्रांस के मुलहाउस शहर में शनिवार को हुए प्रदर्शन में चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2025 07:36:27 IST

नई दिल्ली। फ्रांस के मुलहाउस शहर में शनिवार को हुए प्रदर्शन में चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। फ्रांस के मुलहाउस शहर में शनिवार को हुए प्रदर्शन में चाकू से हमला किया गया। इस हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस कातिलाना हमले को इस्लामी आतंकवाद बताया है। ऐसा पहली बार नहीं है जब विशेष समुदाय के लोगों द्वारा जानलेवा हमला हुआ हो।

अल्जीरिया का रहने वाला था आतंकी

इस हमले के पीछे 37 साल का अल्जीरियाई नागरिक था।वह आतंकी निगरानी सूची यानी FSPRT में भी शामिल था। इस लिस्ट को साल 2015 में शार्ली एब्दो कार्यालय और एक यहूदी सुपरमार्केट पर हुए आतंकी हमलों के बाद बनाया गया था ताकि ऐसे जिहादियों पर निगरानी रख सके।

जांच शुरू

प्रॉसिक्यूटर निकोलस हेट्ज़ के अनुसार हमले में दो पुलिस वाले घायल हुए हैं। इसमें एक अधिकारी की गर्दन की धमनी यानी कैरोटिड आर्टरी जबकि दूसरे की छाती यानी थोरैक्स में चोट आई है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। राष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक इकाई इस हमले की जांच करेगा।

नजरबंद था हमलावर 

मुलहाउस की मेयर मिशेल लुट्ज़ का कहना है कि यह हमला दहशत भरा था। हमलावर न्यायिक निगरानी में था। उसे नजरबंद किया गया था। फ्रांस सरकार ने उसे निष्कासित करने का आदेश दिया था। फ्रांस में लगातार हो रहे आतंकी हमले ने एक नई चिंता खड़ी कर दी है। इसे एक गंभीर सुरक्षा चुनौती के रूप में देखा जा रहा है।

 

Tags

France