Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • जरा सी टक्कर बन गई जानलेवा, डीजे पर डांस करते हुए टकराने पर चाचा-भतीजे को चाकू से किया लहूलुहान, एक की मौत

जरा सी टक्कर बन गई जानलेवा, डीजे पर डांस करते हुए टकराने पर चाचा-भतीजे को चाकू से किया लहूलुहान, एक की मौत

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अचानक एक शादी में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बता दें कि यहां दो युवकों में डीजे पर डांस करने के दौरान झगड़ा हो गया और इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया।

nephew were stabbed
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2025 14:16:39 IST

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अचानक एक शादी में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। बता दें कि यहां दो युवकों में डीजे पर डांस करने के दौरान झगड़ा हो गया और इस झगड़े ने खूनी रूप ले लिया। इस झगड़े में एक की मौत हो और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शादी में मचा बवाल

जानकारी के अनुसार पूरा मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद थाना इलाके में स्थित एक बैंक्वेट हॉल का बताया जा रहा है। यहां पर देवबंद के ही रहने वाले जावेद नाम के शख्स की बेटी की बारात मुजफ्फरनगर के खतौली से आई थी। इस शादी में उत्तराखंड का रहने वाला युवक तसव्वुर शामिल हुआ था। शादी में मेहमान डीजे पर डांस कर रहे थे और इसी दौरान नाचते हुए तसव्वुर का कंधा एक युवक से टकरा गया। दोनों के बीच कंधा टकराने की बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते ये विवाद हाथापाई में बदल गई। शादी में मौजूद लोगों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन बात इतनी बढ़ी की युवकों ने चाकू निकालकर तसव्वुर और उसके चाचा असलम पर हमला बोल दिया।

डांस ने ली जान

इस घटना में आरोपियों ने तसव्वुर और असलम पर कई वार किए गए। चाकू से हमला करने के बाद आरोपी युवक दोनों को लहूलुहान हालत में छोड़ मौके से फरार हो गए। खून से लथपथ तसव्वुर और उसके चाचा असलम को लेकर लोग देवबंद के सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को रुड़की रेफर कर दिया गया। दोनों को उनके परिजन रुड़की लेकर जा ही रहे थे कि तसव्वुर ने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद देवबंद पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों की तहरीर के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुट गई है।

Also Read…

शिवरात्रि से पहले महाकुंभ में उमड़ा जनसैलाब, सड़कों पर फंसी गाड़ियां, लंबी दूरी के लिए लोगों को हो रही मुसीबत