Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: मीन राशि में बन रहा त्रिग्रह योग, जानें तुला समेत अन्य राशियों का कैसा रहेगा भविष्य

आज का राशिफल: मीन राशि में बन रहा त्रिग्रह योग, जानें तुला समेत अन्य राशियों का कैसा रहेगा भविष्य

28 फरवरी, शुक्रवार को शुक्र ग्रह की दोनों राशियों वृषभ और तुला के अलावा मकर राशि के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी।

Today Horoscope 28 feb 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 28, 2025 08:12:16 IST

नई दिल्ली: 28 फरवरी, शुक्रवार को शुक्र ग्रह की दोनों राशियों वृषभ और तुला के अलावा मकर राशि के लिए भी शुभ योग बन रहे हैं। चंद्रमा आज कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे कुंभ राशि में त्रिग्रह योग बन रहा है। वहीं बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में मिलकर त्रिग्रह योग का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपको अपने खर्चों और कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी आर्थिक निर्णय को जल्दबाजी में न लें, वरना नुकसान हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह देने से बचें। बैंकिंग और यात्रा से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें, वरना विवाद हो सकता है। धन लाभ की संभावना है।

वृषभ राशि

परिवार और भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मदद मिलेगी। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।

मिथुन राशि

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक धन लाभ हो सकता है। नए व्यवसायिक योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बच्चों की सेहत और पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है।

कर्क राशि

भाग्य का साथ मिलेगा। विदेश में पढ़ाई की योजना बना रहे हैं तो सफलता मिलेगी। । नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि संभव है। कारोबार में भी मुनाफा होगा।

सिंह राशि

परिवार का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से आर्थिक लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से संबंध सुधारने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, पहले से कोई समस्या है तो बढ़ सकती है।

कन्या राशि

लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। बैंकिंग और वित्तीय मामलों में सफलता मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं।

तुला राशि

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बच्चों से खुशी मिलेगी। शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि

नौकरी और व्यवसाय में परिश्रम करना होगा। कुछ तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उतावलेपन में कोई निर्णय न लें। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

धनु राशि

शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दान-पुण्य में रुचि बढ़ेगी। प्रॉपर्टी के मामले में लाभ होगा। व्यवसाय में अच्छी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

मकर राशि

आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। भाइयों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है।

कुंभ राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। नए कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। सांसारिक सुखों का आनंद लेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में संयम रखना होगा।

मीन राशि

लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: राशिफल: तुला से मकर राशि तक के जातकों का आज शुभ रहेगा दिन, बन रहा चतुर्ग्रही योग