नई दिल्ली: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, मेष, वृषभ और सिंह राशि के जातकों के लिए 4 मार्च का दिन लाभकारी रहेगा। आज चंद्रमा मेष राशि में भरणी नक्षत्र से संचार करेंगे, जिससे चंद्रमा और मंगल के बीच त्रि-एकादश योग का निर्माण होगा। इसके अलावा सुनफा योग भी बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।
आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा और बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। शाम के समय कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक कार्यों में भागीदारी का अवसर मिलेगा और बच्चों से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा।
आज का दिन सुखद रहेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। बच्चों की समस्याओं को सुलझाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में सकारात्मकता रहेगी। यात्रा सुखद और सफल रहेगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। व्यापार में निर्णय बुद्धिमानी से लें, लाभ मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से मदद न मिलने से मूड खराब हो सकता है। बिना मांगे सलाह देने से बचें। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा और किसी उलझन का समाधान होगा।
आज का दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। घर में शुभ कार्य की योजना बन सकती है। पिता से सहयोग मिलेगा। कारोबार में व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे।
आज का दिन भावुकता से भरा रहेगा। परोपकार की भावना बनी रहेगी। नौकरी में काम का दबाव अधिक रहेगा। व्यावसायिक योजनाओं को लागू कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में भाग लेंगे।
आज का दिन सुखद रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलेगा। पारिवारिक विवाद समाप्त होगा। विद्यार्थी कुछ समस्याओं का सामना कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए नए उपायों पर विचार करेंगे। मानसिक भटकाव से बचें।
आज ज्ञान और विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ेगी। नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी वाले सतर्क रहें। अधिकारी से तालमेल बनाकर रखें। पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्रेम जीवन में नया उत्साह आएगा।
आज आय-व्यय में संतुलन बनाना होगा। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए नए अवसर बन सकते हैं।
परिवार की जरूरतों पर धन खर्च करना होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। व्यापार में किए गए प्रयास सफल होंगे। साझेदारी में व्यापार करने वालों को साझेदार से सामंजस्य रखना होगा। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी।
आज का दिन लाभदायक रहेगा। बिना मांगे सलाह देने से बचें। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा। नई योजना और कारोबार में धन लगाने से लाभ होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा मिल सकता है।
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। उधार या कर्ज लेने-देने से पहले सावधानी बरतें। परिवार में बातचीत में संतुलन बनाए रखें।
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। विवाद की स्थिति में संयम बनाए रखें। यात्रा के योग बन रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Oscars 2025 में मिकी मैडिसन ने अपने नाम किया बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, फिल्म ‘अनोरा’ से जीता दिल