नई दिल्ली: शादी का मौसम जोरों पर है, हर तरफ बैंड-बाजों और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। लेकिन इसी बीच एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को चौंका दिया। मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां एक सगाई समारोह के दौरान अचानक माहौल गर्मा गया।
दरअसल, सगाई की रस्म चल रही थी, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे, तभी वहां एक युवती पहुंची, जो पैंट-शर्ट पहने हुए थी। उसने सीधे दुल्हन का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगी। यह देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। इस दौरान दोनों के बीच तीखी बहस भी हुई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। जानकारी के मुताबिक, दुल्हन और वह युवती, जिसका नाम बीना बताया जा रहा है, एक कोचिंग सेंटर में साथ पढ़ती थीं। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। साल 2021 में एक शादी समारोह के दौरान दोनों का रिश्ता और मजबूत हो गया।
बीना को जब पता चला कि दुल्हन की सगाई होने जा रही है, तो उसने वहां पहुंचकर हंगामा कर दिया। उसने दूल्हे के सामने दावा किया कि वह और दुल्हन पिछले चार सालों से एक रिश्ते में हैं। इतना ही नहीं, उसने अपने दावे को साबित करने के लिए कई सबूत भी पेश किए। परिवार वालों ने बीना का रिश्ता तीन बार तय किया, लेकिन हर बार उसने किसी न किसी बहाने से रिश्ता तुड़वा दिया। उसका कहना था कि वह किसी और से शादी नहीं कर सकती।
ख़बर अलीगढ़ से अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी सामने आयी है। क्या दो लड़कियाँ आपस में प्रेमी प्रेमिका हो सकती हैं?? एक सगाई समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब एक पेंट शर्ट पहने लड़की ने स्टेज पर पहुंचकर दुल्हन को अपनी प्रेमिका बता दिया ? पैंट शर्ट पहने लड़की ने दावा किया है कि हम… pic.twitter.com/SJ2uQHHoWd
— Millat Times (@Millat_Times) March 5, 2025
इस घटना के बाद सगाई समारोह में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। दूल्हे और उसके परिवार ने इस रिश्ते को लेकर दुल्हन से जवाब मांगा। वहीं, दुल्हन के परिवार के लिए भी यह एक चौंकाने वाली घटना थी। इस पूरे मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच चर्चा जारी है, लेकिन यह घटना साबित करती है कि प्रेम किसी भी बंधन में नहीं बंधता।