Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • हिंदू लड़की को उठा ले गए 4 मुसलमान लड़के, 2 महीने तक किया गैंगरेप, होश आते ही मुंह में ठूंस देते थे बीफ!

हिंदू लड़की को उठा ले गए 4 मुसलमान लड़के, 2 महीने तक किया गैंगरेप, होश आते ही मुंह में ठूंस देते थे बीफ!

यूपी के मुरादाबाद में दो महीने तक चार युवकों ने नाबालिग लड़की से दरिंदगी की. गैंगरेप के अलावा उसे इस कदर टॉर्चर किया कि सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए. पुलिस ने चार में से एक दरिंदे को अरेस्ट कर लिया है.

MUslim Boys raped a minor girl
inkhbar News
  • Last Updated: March 6, 2025 19:07:27 IST

लखनऊ। यूपी के मुरादाबाद से एक नाबालिग दलित लड़की के साफ विशेष समुदाय के लोगों द्वारा बर्बरतापूर्ण रेप का मामला सामने आया है। 4 युवकों ने मिलकर 14 साल की लड़की का अपहरण किया और फिर उसके साथ 2 महीने तक रेप करते रहे। इतना ही नहीं मुस्लिमों ने उसके हाथ पर बने ॐ के चिन्ह को मिटाने के लिए एसिड डाल दिया। पीड़िता कुछ खाने के लिए मांगती थी तो उसे जबरदस्ती बीफ खिलाते थे।

इन धाराओं में FIR दर्ज

भगतपुर थाने में पीड़िता की चाची ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 70(1), 123, 127(4), 299, 351(3), 124(1) और पॉस्को की धारा 5, 6 एवं एससी /एसटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया है बाकी कि तलाश जारी है।

जानिए क्या है मामला

शिकायत में कहा गया है कि 14 साल की बच्ची 2 जनवरी 2025 को कपड़े सिलवाने टेलर के पास गई थी। जब वह बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में गांव के सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ ने खींचकर जबरन कार में बैठा लिया। उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। जब लड़की को होश आया तो वह एक कमरे में थी। इसके बाद 2 महीने तक उनलोगों ने मिलकर उसका गैंगरेप किया। 2 मार्च को लड़की घर पहुंची है तो उसकी हालत बेहद खराब थी।

लड़की की हालत खराब

पीड़िता की चाची ने बताया कि आरोपियों ने घिनौने तरीके से उसके साथ दरिंदगी की। रेप की वजह से वह बेहोश हो जाती थी। जब होश आता था तो खाने के लिए मांगती थी तो उसे बीफ देते थे। मना करने पर मुंह में ठूंस देते थे। लड़के ने 2 महीने तक उसका बलात्कार किया और जब मन भर गया तो भोजपुर में लाकर छोड़ दिया। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो घर की दूसरी औरत को उठा लेंगे।

Read Also: सगाई से पहले दुल्हन लड़कियों से बनाती थी संबंध, सच सामने आते ही दूल्हा रह गया दंग, मंडप में मच गया हंगामा!

Tags