Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, RSS ने कर दिया खेला! अब तो…

बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर बड़ी खबर, RSS ने कर दिया खेला! अब तो…

खबर है कि भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव एक महीने के लिए टल सकता है। पहले चर्चा थी कि होली यानी 14 मार्च से पहले बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि...

PM Modi-Amit Shah-JP Nadda and Mohan Bhagwat
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2025 13:11:23 IST

नई दिल्ली। बीजेपी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा, इस पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस बीच खबर है कि भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव एक महीने के लिए टल सकता है। पहले चर्चा थी कि होली यानी 14 मार्च से पहले बीजेपी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। लेकिन अब खबर आ रही है कि नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा।

कब होगा बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव

बताया जा रहा है कि अब अप्रैल में बीजेपी के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 21-23 मार्च तक बेंगलुरु में आरएसएस की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक होगी, जिसके चलते बीजेपी अध्यक्ष की प्रक्रिया अप्रैल तक टाली जा सकती है।

बीजेपी के अब तक के अध्यक्ष…

अटल बिहारी वाजपेई- 1980 से 1986 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 1986 से 1991 तक
मुरली मनोहर जोशी- 1991 से 1993 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 1993 से 1998 तक
कुशाभाऊ ठाकरे- 1998 से 2000 तक
बंगारू लक्ष्मण- 2000 से 2001 तक
जेना कृष्ण मूर्ति- 2001 से 2002 तक
वंकैया नायडू- 2002 से 2004 तक
लाल कृष्ण आडवाणी- 2004 से 2006 तक
राजनाथ सिंह- 2006 से 2009 तक
नितिन गडकरी- 2009 से 2014 तक
राजनाथ सिंह- 2013 से 2014 तक
अमित शाह- 2014 से 2020 तक
जेपी नड्डा- 2020 से अब तक…

यह भी पढ़ें-

गजब गुस्साए उद्धव! इंडिया गठबंधन के साथियों को ही सुना दी खरी-खोटी, कहा- वो सच जानते हैं…