Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • ICC चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली से तेंदुलकर तक, जानें किन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई रन की आंधी!

ICC चैंपियंस ट्रॉफी: कोहली से तेंदुलकर तक, जानें किन भारतीय बल्लेबाजों ने मचाई रन की आंधी!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं।

Indian player
inkhbar News
  • Last Updated: March 7, 2025 20:25:40 IST

नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल 9 मार्च को खेला जाएगा, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे। इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं। आइए नजर डालते हैं उन 10 भारतीय बल्लेबाजों पर, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. विराट कोहली (746 रन)

विराट कोहली न केवल इस सीजन में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भी सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उन्होंने 17 मैचों की 16 पारियों में 746 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।

2. शिखर धवन (701 रन)

पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन 10 मैचों की 10 पारियों में 701 रन बनाकर इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 125 रन है और उन्होंने 3 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

3. सौरव गांगुली (665 रन)

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 13 मैचों की 11 पारियों में 665 रन बनाए हैं। उनके नाम 3 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 141 रन है।

4. राहुल द्रविड़ (627 रन)

अनुभवी बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने 19 मैचों की 15 पारियों में 627 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं, हालांकि वह कोई शतक नहीं बना सके।

5. रोहित शर्मा (585 रन)

वर्तमान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 14 पारियों में 585 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 123 रन है, जिसमें 1 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

6. सचिन तेंदुलकर (441 रन)

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 16 मैचों की 14 पारियों में 441 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 141 रन है, और उन्होंने 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाया है।

7. वीरेंद्र सहवाग (389 रन)

धाकड़ बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 10 मैचों की 10 पारियों में 389 रन बनाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 126 रन है, जिसमें 1 शतक और 2 अर्धशतक शामिल हैं।

8. युवराज सिंह (376 रन)

युवराज सिंह ने 18 मैचों की 13 पारियों में 376 रन बनाए हैं। उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन शतक नहीं बना पाए।

9. मोहम्मद कैफ (236 रन)

मोहम्मद कैफ ने 8 मैचों की 5 पारियों में 236 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक शामिल है।

10. श्रेयस अय्यर (195 रन)

अपना पहला चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे श्रेयस अय्यर ने अब तक 4 पारियों में 195 रन बनाए हैं और इस सूची में 10वें स्थान पर हैं।

Read Also: चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया का जलवा! कितनी बार खेला है खिताबी मुकाबला? जानें पूरा इतिहास