नई दिल्ली: 8 मार्च का राशिफल बताता है कि आज का दिन मिथुन, सिंह और धनु राशि के लिए बेहद शुभ रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज मिथुन राशि में हो रहा है, जहां मंगल के साथ इनकी युति बन रही है। इसके अलावा, चंद्रमा से दसवें भाव में शुक्र और बुध की उपस्थिति से वसुमान योग भी बन रहा है, जो आर्थिक और व्यावसायिक लाभ के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं कि आज आपका भाग्य क्या कहता है।
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। चंद्रमा और मंगल के प्रभाव से आपको पारिवारिक मामलों में संतोष मिलेगा। घर के किसी सदस्य से मतभेद चल रहा है तो वह दूर होगा। आर्थिक दृष्टि से भी दिन अनुकूल रहेगा, आप किसी नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं।
आज राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। गुरु ग्रह की कृपा से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
चंद्रमा और मंगल के शुभ संयोग से मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। किसी अटकी हुई समस्या का समाधान मिलेगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेम जीवन में भी मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है।
आर्थिक लाभ के संकेत हैं, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सामाजिक और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
आज का दिन शुभ और लाभकारी रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी और नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
आज कोई मनचाही इच्छा पूरी हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। संतान से जुड़ी किसी चिंता का हल मिलेगा, लेकिन कुछ अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।
व्यवसाय में लाभ की संभावना है। फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। हालांकि किसी पर अत्यधिक भरोसा करने से बचें। शाम का समय दोस्तों और परिवार के साथ व्यतीत होगा।
आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतें और फिजूलखर्ची से बचें। स्वास्थ्य को लेकर भी सावधान रहने की जरूरत होगी। परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। कोई भी साझेदारी करने से पहले सोच-विचार करें।
आज का दिन अनुकूल रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे। किसी मनोरंजक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
आज का दिन सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और साझेदारी से सहयोग मिलेगा। घर में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। शिक्षा से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।
आज आपको मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। लोगों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
आज भाग्य आपका साथ देगा। शिक्षा और करियर में उन्नति होगी। विवाहिक जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी को दिया हुआ उधार पैसा वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
ये भी पढ़ें: कलेक्टर साहिबा मेरी बेटी को बचा लीजिए, उसे जिस्मफरोशी में धकेल रहे हैं, IAS सौम्या झा को आया गुस्सा…