Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • आज का राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग बदलेगा आपका भाग्य, जानें कुंभ समेत किन राशियों को होगा लाभ

आज का राशिफल: सर्वार्थ सिद्धि योग बदलेगा आपका भाग्य, जानें कुंभ समेत किन राशियों को होगा लाभ

आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक और भाग्यशाली रहने वाला है। चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे अनफा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा।

9 march Horoscope
inkhbar News
  • Last Updated: March 9, 2025 07:59:15 IST

नई दिल्ली: आज का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक और भाग्यशाली रहने वाला है। चंद्रमा मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे अनफा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का राशिफल।

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए सुखद और लाभकारी रहेगा। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा और सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है। मौसी और मामा से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा और लव लाइफ में भी सकारात्मकता रहेगी।

वृषभ (Taurus)

रवियोग के शुभ प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा और घरेलू व्यवस्था में सुधार होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। किसी साहसिक निर्णय से लाभ हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताएंगे और ससुराल पक्ष से संबंध मधुर रहेंगे।

मिथुन (Gemini)

चंद्रमा का गोचर आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा। कोई नया भौतिक सुख प्राप्त हो सकता है। यात्रा का संयोग बन सकता है। हालांकि संतान से जुड़ी कोई चिंता परेशान कर सकती है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें और जोखिम भरे कार्यों से बचें।

कर्क (Cancer)

आज का दिन आनंददायक रहेगा। विदेश में रहने वाले परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भावुकता में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें, क्योंकि कुछ लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। माता से विशेष स्नेह और लाभ मिलेगा।

सिंह (Leo)

आज आपको राजनीतिक और सामाजिक संपर्कों का लाभ मिलेगा। बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और लंबे समय से रुके कार्य पूरे हो सकते हैं। शाम को जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, खानपान संतुलित रखें।

कन्या (Virgo)

चंद्रमा के गोचर से कार्य और पारिवारिक जीवन में लाभ मिलेगा। मेहनत से भाग्य का सहयोग मिलेगा और समाज में प्रभाव बढ़ेगा। पिता के सुझाव महत्वपूर्ण रहेंगे। वस्त्र और सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

तुला (Libra)

आज का दिन शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता दिलाने वाला रहेगा। कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता आवश्यक है। व्यापार में आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा.

वृश्चिक (Scorpio)

आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी। लंबे समय से अटका कार्य पूरा हो सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों से लाभ मिलेगा। किसी दूरस्थ संबंधी से बातचीत हो सकती है। विदेश से जुड़े व्यापार में सफलता मिलने के योग हैं।

धनु (Sagittarius)

दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। पारिवारिक और सामाजिक जिम्मेदारियां निभानी होंगी। किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आ सकते हैं। अटका कार्य पूरा करने की कोशिश करेंगे लेकिन कुछ बाधाएं आ सकती हैं। वित्तीय मामलों में सतर्क रहें, हालांकि परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

मकर (Capricorn)

भावुकता में आकर कोई निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा। कुछ सहयोगियों के कारण नाराजगी हो सकती है। प्रॉपर्टी से लाभ मिलने की संभावना है। किराना व्यवसायियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा।

कुंभ (Aquarius)

रवियोग के प्रभाव से दिन अच्छा रहेगा। कार्य सुचारू रूप से पूरे होंगे। ससुराल पक्ष से लाभ मिल सकता है। भाइयों से तालमेल बनाए रखें, उनकी मदद से कोई बड़ा कार्य सफल हो सकता है। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। किसी परिचित से मुलाकात महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है।

मीन (Pisces)

पारिवारिक जीवन में सुखद माहौल रहेगा। जीवनसाथी से प्रेम गहरा होगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी। घर की साज-सज्जा पर धन खर्च कर सकते हैं। किसी मेहमान के आगमन की संभावना है। माता-पिता का मार्गदर्शन और सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ें: मणिपुर में फ्री मूवमेंट से पहले ही भड़की हिंसा, एक की मौत, 27 सुरक्षाकर्मी घायल, हालात बेकाबू!

Tags