Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड के पलामू में गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, राइफल छीनकर भाग रहा था माफिया

झारखंड के पलामू में गैंगस्टर अमन साहू का एनकाउंटर, राइफल छीनकर भाग रहा था माफिया

झारखंड के बड़े माफियाओं में शुमार रहा अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। तभी उसके साथियों ने बम फेंककर उसे छुड़ाने की कोशिश की।

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: March 11, 2025 14:35:38 IST

रांची। झारखंड के बड़े माफियाओं में शुमार रहा अमन साहू पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। मंगलवार को उसे रायपुर जेल से रांची लाया जा रहा था। तभी उसके साथियों ने बम फेंककर उसे छुड़ाने की कोशिश की। अमन साहू को NIA के एक मामले में रायपुर जेल से ATS की टीम रांची लेकर आ रही थी। चैनपुर-रामगढ़ रोड़ के अन्हारी ढ़ोढ़ा घाटी के पास उसके साथियों ने स्कॉर्पियो पर बम फेंका।

हवालदार पर चलाई थी गोली

SP रिष्मा रमेशन ने जानकारी दी कि बमबाजी के बाद अमन साहू ने हवलदार राकेश के हाथ से राइफल छीन लिया और फायरिंग की कोशिश की। तभी जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। हवालदार राकेश कुमार के जांघ में गोली लगी है। एमएमसीएच पलामू में उसका इलाज कराया जा रहा है। यह घटना जहाँ पर हुई, वह जंगली इलाका है।

कौन था अमन साहू

अमन साहू रांची के मतबे गांव का रहने वाला था। अलग-अलग थाने में उसके विरुद्ध 125 केस दर्ज हैं। साल 2019 में वह पहली बार गिरफ्तार हुआ था, इसके बाद 29 सितंबर 2019 को फरार हो गया। अमन साहू कोयला कारोबारी, रियल एस्टेट कारोबारी, ठेकेदार और बिल्डर्स से रंगदारी वसूलता था। बात नहीं मानने पर वह गोलियां चलवा देता था। अमन ने पंजाब से इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा किया था। 10 वीं की परीक्षा 78 फीसदी अंकों के साथ पास पास की थी।

पढ़े पूरी खबर-  अब भारत ने खोली ट्रंप की पोल, टैरिफ को लेकर भारत-अमेरिका में नहीं हुआ कोई समझौता!

Tags