Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • ”गोलियों से भून दिए जाओगे….”, पाकिस्तान में ट्रैन हाईजैक, 182 यात्रियों को बनाया बंधक

”गोलियों से भून दिए जाओगे….”, पाकिस्तान में ट्रैन हाईजैक, 182 यात्रियों को बनाया बंधक

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलूच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन के हाईजैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

Pakistan Train Hijack
inkhbar News
  • Last Updated: March 11, 2025 16:25:29 IST

नई दिल्ली: बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया है। बलूच आर्मी ने ट्रेन में सवार सभी यात्रियों को बंधक बना लिया है। बलूच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन के हाईजैक होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी।

कोई कार्रवाई नहीं वरना …

BLA ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई सैन्य कार्रवाई की गई तो वो सभी यात्रियों को मार डालेंगे। खबर है कि अभी तक 20 सैन्यकर्मी मारे जा चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, ट्रेन में 182 यात्री सवार थे।

बंधकों में कौन शामिल

बंधकों में पाकिस्तानी सेना, पुलिस, आतंकवाद निरोधक बल (ATF) और इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक्टिव-ड्यूटी कर्मी शामिल हैं। ये सभी छुट्टी पर पंजाब जा रहे थे। BLA ने चेतावनी दी है कि अगर ट्रेन में मौजूद सैनिकों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने की कोशिश की तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा।

बलूच यात्रियों को किया रिहा

ऑपरेशन के दौरान, BLA के आतंकियों ने महिलाओं, बच्चों और बलूच यात्रियों को रिहा कर दिया है। जानकारी के अनुशार, BLA की फिदायीन यूनिट, मजीद ब्रिगेड इस मिशन को लीड कर रही है।

नए हमलों का ऐलान

कुछ दिनों पहले बलूच समूहों ने पाकिस्तान और चीन के खिलाफ एक नए हमले का ऐलान किया था। बलूच प्रतिरोध समूह ने हाल ही में सिंधी अलगाववादी समूहों के साथ युद्ध अभ्यास खत्म किया है। बलूच राजी अजाओई संगर या BRAS की एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें एक निर्णायक युद्ध रणनीति का ऐलान किया गया था।

Read Also….

पेरिस में महिलाएं टॉपलेस हो कर उतरी सड़क पर, ये अमीर आदमी बने कारण

Tags