Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • होलिका दहन पर शराब के नशे में DJ पर बजाये अश्लील गाने, पूजा हुई भंग, खड़ा हुआ विवाद

होलिका दहन पर शराब के नशे में DJ पर बजाये अश्लील गाने, पूजा हुई भंग, खड़ा हुआ विवाद

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र से विवादित मामला सामने आया है, जहां होलिका दहन से पहले डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया। बता दें यह घटना बुधवार रात की है, जब मोहल्ले में होली के जश्न में लोग डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। लोगों ने डीजे की तेज आवाज और बजाए जा रहे गानों पर आपत्ति जताई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

Holika Dahan 2025, Meerut News
inkhbar News
  • Last Updated: March 14, 2025 11:24:58 IST

लखनऊ: मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र से विवादित मामला सामने आया है, जहां होलिका दहन से पहले डीजे पर गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान तेज आवाज और अश्लील गानों को लेकर दो पक्षों के बीच बहस बढ़ गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया। इस घटना के बाद एक युवक को हिरासत में लिया गया, हालांकि बाद में उसे परिजनों को सौंप दिया गया।

कैसे शुरू हुआ झगड़ा

बता दें यह घटना बुधवार रात की है, जब मोहल्ले में होली के जश्न में लोग डीजे पर नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने डीजे की तेज आवाज और बजाए जा रहे गानों पर आपत्ति जताई। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को फटकारकर माहौल शांत किया। साथ ही डीजे को भी बंद करवा दिया गया।

डीजे को किया जब्त

पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक यादव नाम का युवक शराब के नशे में डीजे पर अश्लील गाने बजवाने की जिद कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अभिषेक यादव को हिरासत में लिया और डीजे जब्त कर लिया। एसपी सिटी आयुष बिक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस की तत्परता से स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। फिलहाल अभी मामला शांत है और पुलिस इलाके पर अपनी नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें: UP: पहले हुई गाली-गलौच, फिर दिखाया तमंचा और रगड़वाई नाक, वायरल वीडियो

Tags