Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • म्यांमार भूकंप से 10 हजार मौतें! अमेरिका का दावा डरावना है मौत का आंकड़ा, अब तक 154 मौत की पुष्टि

म्यांमार भूकंप से 10 हजार मौतें! अमेरिका का दावा डरावना है मौत का आंकड़ा, अब तक 154 मौत की पुष्टि

Myanmar Earthquake: शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से मची तबाही में 154 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 700 घायल हैं जबकि हजारों लोग लापता है। इसी

Myanmar Earthquake
inkhbar News
  • Last Updated: March 29, 2025 08:43:36 IST

Myanmar Earthquake: शुक्रवार को म्यांमार और थाईलैंड में आए भूकंप से मची तबाही में 154 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, 700 घायल हैं जबकि हजारों लोग लापता है। इसी बीच यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे ने दावा किया है कि म्यांमार में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। म्यांमार की सैन्य सरकार का कहना है कि 144 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है , थाईलैंड में अब तक 10 लोगों की मौत हुई है।

200 साल का सबसे बड़ा भूकंप

बताया जा रहा है कि म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के बाद म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है। थाइलैंड में 1 लाख भारतीय पर्यटक मौजूद हैं। सब सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाएगा। आपको बता दें कि पीएम मोदी 3 अप्रैल काे थाइलैंड में बिमस्टेक संगठन की बैठक में शामिल होने वाले हैं।

भयानक भूकंप से हिले ये देश

बता दें कि म्यांमार के सुबह साढ़े 11 के करीब 7.7 तीव्रता का भयानक भूकंप माया। कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसमें 150 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग लापता है। भूकंप का केंद्र म्यांमार के मांडले शहर में था। इसके झटके इतने ताकतवर थे कि भारत, बांग्लादेश, थाईलैंड और चीन तक को हिलाकर रख दिया।

मदद मांग रहा म्यांमार

म्यांमार मीडिया के अनुसार, शुक्रवार को आए शक्तिशाली भूकंप में क्षतिग्रस्त हुई इमारतों में म्यांमार की राजधानी नेपीता में 1000 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भी शामिल है। सैन्य शासित म्यांमार ने 144 लोगों की मौत और 732 लोगों के घायल होने के बाद सहायता मांगी है।

 

म्यांमार के लिए IAF सी 130 ने भरी उड़ान, 15 टन राहत सामग्री भेज रहे मोदी, आई त्रासदी तो सबसे आगे खड़ा मिला भारत

8 सेकंड में भूकंप ने 5 मुल्कों में मचा दी तबाही, 150 मौतें और 700 घायल, चारों तरफ चीख पुकार

Tags

Earthquake