Waqf Bill: विवादित वक्फ संसोधन बिल लोकसभा में बुधवार को 12 घंटे की चर्चा के बाद पास हो गया। रात 2 बजे में वोटिंग में 520 सांसदों ने भाग लिया। इसमें 288 ने पक्ष में और 232 ने विपक्ष में मतदान किया। आज बिल राज्यसभा में पेश होगा। इससे पहले चर्चा के दौरान सांसद में जमकर हंगामा हुआ। AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बिल फाड़ दिया और कहा कि यह मुसलमानों को जलील करने वाला है। संभल सांसद बर्क ने कहा कि मुस्लिम इस देश के मालिक हैं।
संभल से सांसद जियाउर रहमान बर्क ने वक्फ विधेयक पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि इस बिल को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। इस बिल के माध्यम से मुस्लिम समाज पर पाबंदियां लगाने की कोशिश की जा रही। जिन लोगों को देश से प्यार नहीं था, वो 1947 में देश चले गए। हिंदुस्तान में जो मुस्लिम रह गए, वो देश से प्यार करते थे। मुस्लिम इस देश के लिए वफादार हैं। हम इस देश के मुस्लिम नहीं बल्कि मालिक हैं। हमारे मुस्लिम समाज को तोड़ने का काम हो रहा है। इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Samajwadi party MP Ziaur Rahman Barq called Muslims the MAALIK of Bharat.
Gentle reminder to Abdul — Bharat kisi ke Abbu ki nahi hai!! pic.twitter.com/pyB4dBY8wu
— BALA (@erbmjha) April 2, 2025
नए विधेयक के अनुसार, संपत्ति का मालिक ट्रिब्यूनल के अलावा रेवेन्यू कोर्ट, सिविल कोर्ट या अन्य उच्च न्यायालय में अपील कर सकेगा। वक्फ ट्रिब्यूनल के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की जा सकेगी। जब तक किसी ने संपत्ति वक्फ को दान नहीं की है, तब तक वह वक्फ संपत्ति नहीं होगी। भले ही उस संपत्ति पर मस्जिद क्यों न बनी हो। वक्फ बोर्ड में 2 महिलाएं और 2 अन्य धर्म के सदस्य नियुक्त किए जा सकेंगे।