Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तर भारत में गर्मी का कहर, दिल्ली में पारा 42 पार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में गर्मी का कहर, दिल्ली में पारा 42 पार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम अपडेट
inkhbar News
  • Last Updated: April 5, 2025 11:41:33 IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और तेज धूप के साथ गर्म हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़, कर्नाटक और तेलंगाना के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में चलेगी लू

आईएमडी की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले छह दिन भीषण गर्मी और लू का असर बना रहेगा। तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। शनिवार को मौसम रहेगा साफ और शुष्क, अधिकतम तापमान 38-39 डिग्री और न्यूनतम 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

यूपी में भी गर्मी ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों जैसे मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर में तापमान 38-40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि पूर्वी जिलों में 37-39 डिग्री रह सकता है। रविवार को गर्मी और बढ़ेगी, कुछ इलाकों में पारा 40 डिग्री पार करने के आसार है ।

हरियाणा में भी तेज धूप और गर्म हवाएं

हरियाणा के कई जिलों में शनिवार और रविवार को मौसम गर्म और सूखा बना रहेगा। अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 10-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं का चलने का अनुमान है।

दक्षिण और मध्य भारत में अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक और केरल में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण इन इलाकों में शनिवार और रविवार को तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

गुजरात में भी गर्मी का रेड अलर्ट

गुजरात में लू का खतरा मंडरा रहा है। आईएमडी ने गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान को देखते हुए लू की चेतावनी जारी की है।
देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां एक ओर बारिश की बूंदें राहत देने वाली हैं, वहीं उत्तर भारत में गर्म हवाएं लोगों को जला रही हैं। आने वाले दिनों में तापमान और गर्मी दोनों बढ़ सकते हैं, ऐसे में सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

 

यह भी पढ़ें:

फीते से लड़कियों की साइज नापता था मथुरा यूनिवर्सिटी का प्रोफेसर, निर्वस्त्र लड़कियों को फर्श पर लेटाकर छूता था प्राइवेट पार्ट