Inkhabar
  • होम
  • अध्यात्म
  • राव नवमी पर भगवान राम का मिलेगा आशीर्वाद, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

राव नवमी पर भगवान राम का मिलेगा आशीर्वाद, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला राम नवमी का पर्व इस वर्ष रविवार, 6 अप्रैल 2025 को पूरे देश में श्रद्ध के साथ मनाया जा रहा है। इस दिन श्रद्धालु प्रात काल स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं। पूजा स्थल को स्वच्छ कर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित किए जाते हैं।

ram navami 2025, shubh muhurat
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2025 08:34:54 IST

नई दिल्ली: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला राम नवमी का पर्व इस वर्ष रविवार, 6 अप्रैल 2025 को पूरे देश में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। यह पर्व हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है और सनातन धर्म में इसका विशेष महत्व है। इसी बीच आइए जानते है आज पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि:

शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष नवमी तिथि का आरंभ 5 अप्रैल को शाम 7:26 बजे हुआ था, जो 6 अप्रैल को शाम 7:22 बजे तक रहेगा। भगवान श्रीराम की पूजा के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त 6 अप्रैल को सुबह 11:08 बजे से दोपहर 1:29 बजे तक माना गया है।

राम नवमी पर पूजा विधि

इस दिन श्रद्धालु प्रात काल स्नान करके व्रत का संकल्प लेते हैं। पूजा स्थल को स्वच्छ कर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मूर्ति या चित्र स्थापित किए जाते हैं। पूजा में चंदन, अक्षत, फूल, धूप और घी का दीपक अर्पित किया जाता है। साथ ही भगवान को भोग के रूप में फल, मिठाई, पंचामृत, पंजीरी और खीर चढ़ाई जाती है। श्रद्धालु इस दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड और राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर विशेष पुण्य अर्जित करते हैं। अंत में आरती कर क्षमा याचना करते हुए सभी के कल्याण की प्रार्थना की जाती है।

पूजा का महत्व

राम नवमी का त्योहार हमें भगवान राम के आदर्श जीवन, उनके सत्य, धर्म, मर्यादा और त्याग की प्रेरणा देता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें: 6 अप्रैल 2025 राशिफल: रामनवमी पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, रवियोग का मिलेगा लाभ