Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आज की पांच बड़ी खबरें: भारतीय जनता पार्टी का आज 46वां स्थापना दिवस, तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी

आज की पांच बड़ी खबरें: भारतीय जनता पार्टी का आज 46वां स्थापना दिवस, तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी

राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहेंगे। वे यहां रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भारतीय जनता आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। आइए जानते हैं आज की पांच बड़ी खबरें

Top 5 news today, PM Modi, ram navmi 2025
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2025 10:18:43 IST

नई दिल्ली: राम नवमी के अवसर पर पीएम मोदी ने रामेश्वरम में पूजा कर देश के पहले वर्टिकल सी ब्रिज ‘पंबन पुल’ का उद्घाटन करेंगे। वहीं बीजेपी ने आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है, इस दौरान जेपी नड्डा ने झंडा फहराया और पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उधर राव नवमी के अवसर पर अयोध्या में आज राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा। आइए नजर डालते हैं आज कि पांच बड़ी खबरों पर:

1. राम नवमी पर पीएम मोदी का तमिलनाडु दौरा

राम नवमी के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में रहेंगे। वे यहां रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद पीएम देश के पहले वर्टिकल सी ब्रिज ‘पंबन पुल’ का उद्घाटन करेंगे, जो रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ेगा। दो किलोमीटर से अधिक लंबा यह पुल 1914 में बना था और 2022 में खराब हालत के कारण बंद कर दिया गया था।

2. भाजपा का 46वां स्थापना दिवस, पार्टी में जश्न का माहौल

भारतीय जनता आज अपना 46वां स्थापना दिवस मना रही है। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का ध्वज फहराया और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता इस मौके को हर्षोल्लास से मना रहे हैं।

3. अयोध्या में होगा राम लला का सूर्य तिलक

राम नवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। राम लला का सूर्य तिलक दोपहर 12:00 से 12:04 बजे तक किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में जुटे। सरयू घाट पर भी श्रद्धालु स्नान और पूजा के लिए उमड़े हैं। पूरे शहर में पर्व को लेकर विशेष सुरक्षा और व्यवस्थाएं की गई हैं।

4. यूक्रेन पर रूस के मिसाइल हमले तेज, कीव में अलर्ट

यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी मिसाइल हमले के चलते खतरे की घंटी बज गई है। कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने लोगों से शेल्टर में रहने की अपील की है। यह हमला राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिग में हाल ही में हुए मिसाइल हमले के बाद हुआ, जिसमें 18 लोग मारे गए थे।

5. अनंत अंबानी पहुंचे द्वारकाधीश मंदिर

रिलायंस इंडस्ट्रीज के निदेशक अनंत अंबानी ने जामनगर से द्वारका तक की पदयात्रा आज पूरी की। वे आज द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ रहीं। मंदिर में दर्शन के साथ उनकी आध्यात्मिक यात्रा का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें: BJP Foundation Day: 46 साल की हुई भाजपा, पहले आम चुनाव में 2 सीटें, आज केंद्र सहित 21 राज्यों में सरकार