Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • राम नवमी पर रामलला को लगाया जाएगा 56 प्रकार का भोग, इतने बजे होगा सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

राम नवमी पर रामलला को लगाया जाएगा 56 प्रकार का भोग, इतने बजे होगा सूर्य तिलक, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। रामनवमी पर रविवार सुबह 9:30 बजे से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। वहीं 10:30 बजे तक भगवान रामलला का अभिषेक किया गया और इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया।

Ram temple, ayodhya, ram navami 2025
inkhbar News
  • Last Updated: April 6, 2025 11:03:00 IST

लखनऊ: रामनवमी के पर्व पर अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। आज सुबह 6 बजे से राम मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए, जिसके बाद से ही दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। अयोध्या पूरी तरह राममय हो गई है और मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया है।

कब होगा सूर्य तिलक

रामनवमी पर रविवार सुबह 9:30 बजे से धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत हुई। वहीं 10:30 बजे तक भगवान रामलला का अभिषेक किया गया और इसके बाद उन्हें नए वस्त्र पहनाकर श्रृंगार किया गया। वहीं 11:30 बजे भगवान की महा आरती की जाएगी। इस दौरान 12 बजे करीब 4 मिनट तक सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इसी बीच सरयू नदी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते नजर आए।

जलाए जाएंगे डेढ़ लाख दीपक

राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में अयोध्या में आज देर शाम दीपोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें डेढ़ लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे। मंदिर के पुजारी आचार्य विक्रम ने बताया कि महाआरती के बाद विशेष यज्ञ का आयोजन किया गया है, जिसमें एक लाख आहूतियां दी जा रही हैं। वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस का पाठ भी संपन्न किया जा रहा है।

56 प्रकार का भोग

भोग में भगवान को दूध, दही, घी, तीन लाख लड्डू और 56 प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाएंगे। वहीं सुरक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क है। अयोध्या को जोन और सेक्टर में बांटा गया है, बड़े वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसके साथ ही सरयू तट पर जल पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। रामनवमी को लेकर पूरे अयोध्या में भक्ति और उल्लास का माहौल है।

ये भी पढ़ें: आज की पांच बड़ी खबरें: भारतीय जनता पार्टी का आज 46वां स्थापना दिवस, तमिलनाडु के दौरे पर जाएंगे PM मोदी