Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से जीना मुहाल, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी से जीना मुहाल, इन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update Today: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं लू की स्थिति बनी हुई है तो कहीं बारिश हो रही। राजधानी दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है तो वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में लू चल रही है।

Weather Update
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2025 08:38:33 IST

Weather Update Today: देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं लू की स्थिति बनी हुई है तो कहीं बारिश हो रही। राजधानी दिल्ली में हीटवेव का अलर्ट है तो वहीं राजस्थान और गुजरात के कुछ जिलों में लू चल रही है। बिहार, झारखंड, मेघालय, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आज हीटवेव

मौसम विभाग ने आज यानी 9 अप्रैल को दिल्ली में हीटवेव अलर्ट जारी किया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। 10 अप्रैल को भी दिल्ली का हाल लगभग ऐसा ही रहने वाला है। अधिकतम तापमान एक डिग्री की मामूली गिरावट के साथ 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 10 अप्रैल को भी हीटवेव अलर्ट है। हालांकि 12 अप्रैल को दिल्ली में बारिश हो सकती है।

बिहार समेत इन राज्यों में बारिश

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव वाली हवाएं कई राज्यों में बारिश की वजह बनेगी। तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज कर्नाटक के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं असम और मेघालय के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बिहार और झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज से 11 अप्रैल तक बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में लू का अलर्ट

गुजरात और राजस्थान के कुछ जिलों में आज लू चलने की संभावना है। राजस्थान के बाड़मेर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। वहीं चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर 2 से 3 दिन तक जारी रहेगा। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़ और कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया।

 

Tariff War: ट्रंप का एक और ऐलान, अब फार्मास्युटिकल्स पर लगाएंगे भारी टैरिफ, इन फार्मा कंपनियों को लगेगा तगड़ा झटका