Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • गुनगुने पानी में ये 2 चीज मिलाकर पी लें, आंतों के कोने-कोने में घुसकर निकाल फेंकेगा सारी गंदगी

गुनगुने पानी में ये 2 चीज मिलाकर पी लें, आंतों के कोने-कोने में घुसकर निकाल फेंकेगा सारी गंदगी

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay: अगर हमारा पेट सही से साफ़ नहीं होता है तो हमें पूरे टाइम बेचैनी सी महसूस होती रहती है। पेट सही से साफ़ न हो तो यह कब्ज और पेट दर्द का कारण बन जाता है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे सरल और प्राकृतिक उपाय के बारे में जिसकी मदद से हम पेटों की समस्या को दूर कर सकते हैं।

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2025 09:33:32 IST

Pet Saaf Karne Ke Gharelu Upay: अगर हमारा पेट सही से साफ़ नहीं होता है तो हमें पूरे टाइम बेचैनी सी महसूस होती रहती है। पेट सही से साफ़ न हो तो यह कब्ज और पेट दर्द का कारण बन जाता है। इससे शरीर की कार्य करने की क्षमता प्रभावित होती है। आइये जानते हैं कुछ ऐसे सरल और प्राकृतिक उपाय के बारे में जिसकी मदद से हम पेटों की समस्या को दूर कर सकते हैं। गुनगुने पानी में कुछ चीजों को मिलाकर पीने से आँतों और पेटों की पूरी गंदगी बाहर निकल जाएगी-

कैसे करें पेट की सफ़ाई-

नींबू का रस

नींबू में मौजूद प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग गुण पेट की सफाई में फायदा पहुंचाते हैं। यह पेट में जमा विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इससे पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। नींबू का रस गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू का रस मिलाएं और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।

शहद-

शहद में प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। यह पेट की सफाई करके, पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है।

गुनगुने पानी में नींबू और शहद से मिलेंगे ये फायद-

कब्ज से राहत-नींबू और शहद का मिश्रण पेट को साफ करता है और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है।
शरीर का डिटॉक्स-यह मिश्रण शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
पाचन तंत्र –पाचन क्रिया तेज होती है और भोजन आसानी से पचता है।
वजन घटाने में मददगार- नींबू और शहद का यह मिश्रण मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इससे वजन घटता है।
ग्लोइंग स्कीन- नींबू और शहद का पानी त्वचा को साफ और चमकदार बनता है।

 

इतनी बेइज्जती…भीख मांग रहे पाकिस्तान को अब इस पड़ोसी देश ने थमाया बिजली बिल का पर्चा, बोला जल्दी भरो

Tariff War: ट्रंप का एक और ऐलान, अब फार्मास्युटिकल्स पर लगाएंगे भारी टैरिफ, इन फार्मा कंपनियों को लगेगा तगड़ा झटका