Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • बाजार में मिलावटी शहद की भरमार, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

बाजार में मिलावटी शहद की भरमार, ऐसे करें असली और नकली की पहचान

बता दें कि नेचुरल शहद हमारी सेहत के लिए जितना फायदेमंद होती है, मिलावटी शहद उतना ही नुकसानदायक होती है। ऐसे में हमें असली और नकली शहद की पहचान होनी चाहिए।

Asli Nakli Shahad
inkhbar News
  • Last Updated: April 9, 2025 19:28:34 IST

Real Vs Fake Shahad: भारत के बाजारों में इस वक्त नकली शहद की भरमार है। देश में बड़े पैमाने पर मिलावटी शहद की बिक्री हो रही है। जानी-मानी संस्था ‘सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायर्नमेंट’ (CSE) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई बड़े ब्रांड के शहद में मिलावट है।

बता दें कि नेचुरल शहद हमारी सेहत के लिए जितना फायदेमंद होती है, मिलावटी शहद उतना ही नुकसानदायक होती है। ऐसे में हमें असली और नकली शहद की पहचान होनी चाहिए।

मिलावटी शहद से शरीर को ये नुकसान

1- पाचन संबंधी समस्याएं।
2- मोटापा हो सकता है।
3- ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
4- एलर्जी हो सकती है।
5- कैंसर और हार्ड डिजीज का खतरा बढ़ता है।
6- दांतों में सड़न हो सकती है।

ऐसे करें मिलावटी शहद की पहचान

1- वाटर टेस्ट

असली या नकली शहद पहचानने का सबसे आसान तरीका है वाटर टेस्ट। आप एक ट्रांसपेरेंट गिलास में पानी लें। इसके बाद उसमें कुछ बूंदें शहद की डालें। अगर शहद शुद्ध है तो फिर वो पानी में नहीं घुलेगा। वहीं, अगर वो मिलावटी है तो फिर वो पानी में घुल जाएगा।

2- फायर टेस्ट

इसके अलावा असली और मिलावटी शहद पहचानने का दूसरा बेस्ट तरीका है फायर टेस्ट। इसके लिए आप सबसे पहले एक रुई की बत्ती को शहद में भिगोएं। फिर उसे माचिस की तीली से जलाएं। अगर शहद शुद्ध है तो वो जल जाएगा। वहीं, अगर शहद मिलावटी है तो फिर वो नहीं चलेगा। उसमें पानी के चटकने की आवाज आएगी।

यह भी पढ़ें-

कैल्शियम कार्बाइड से पका आम खाया तो बीमार होना तय, ऐसे करें पहचान